{"_id":"571933884f1c1baa208b4c70","slug":"nut-shot-business-accountant-5-million-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपारी कारोबारी के मुनीम को गोली मारी, 5 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपारी कारोबारी के मुनीम को गोली मारी, 5 लाख लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 22 Apr 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
घायल मुनीम विद्यानाथ चौरसिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन बेखौफ बदमाशों ने गुरुवार शाम सिगरा के अंबालिकापुरी कॉलोनी में सुपारी और देशी गुटका कारोबारी श्रीकांत चौरसिया के मुनीम विद्यानाथ चौरसिया (62) को गोली मारकर पांच लाख रुपये लूट लिए। वारदात के वक्त विद्यानाथ कार चालक समेत दो कर्मचारियों के साथ तगादा कर कार से कारोबारी के घर लौटे थे। घर के सामने जैसे ही वे रुपयों से भरा बैग लेकर उतरे, बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और बैग छीनने का विरोध करने पर उन्हें गोली मार दी। गोली दाहिन हाथ में लगी है और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिगरा के सोनिया निवासी विद्यानाथ सुपारी और देशी गुटका कारोबारी श्रीकांत चौरसिया के मुनीम हैं। गुरुवार को वह फर्म के कर्मचारी रोहित के साथ कार से विशेश्वरगंज क्षेत्र में तगादा करने गए थे। कार अजय चला रहा था।
शाम 5:50 बजे वह कार से अंबालिकापुरी कॉलोनी स्थित श्रीकांत के घर पहुंचे। विद्यानाथ आगे की सीट पर थे। दो अलग-अलग बैग में पांच-पांच लाख रुपये उनके पास थे। एक बैग हाथ में लेकर वह नीचे उतरे। इसी दौरान बाइक से पहुंचे नकाबपोश तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और बैग छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने विद्यानाथ के दाहिने हाथ में गोली मार दी। गोली कोहनी के ऊपर लगी। इसी बीच कार से उतर कर रोहित ने भी विरोध किया लेकिन बदमाश उसे धक्का दते हुए रुपयों से भरा बैग छीनकर चंदुआ सट्टी की ओर भाग निकले। तब तक श्रीकांत के घर की एक महिला ने वारदात देखकर शोर मचा दिया। क्षेत्रीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर एसएसपी आकाश कुलहरि, सीओ चेतगंत अनुराग आर्या समेत पुलिस फोर्स पहुंची। एसएसपी का कहना है कि मामले की पड़ताल के लिए सिगरा पुलिस के अलाव क्राइम ब्रांच को भी जांच में लगाया गया है।