फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NTPC will open ash dipo in varanasi

वाराणसी में एनटीपीसी खोलेगा फ्लाई ऐश डिपो 

Sat, 29 Dec 2018 10:20 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Sat, 29 Dec 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
NTPC will open ash dipo in varanasi
सम्मेलन में मौजूद लोग - फोटो : amar ujala
एनटीपीसी की ओर से राख से बनी सामग्री के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए फ्लाई ऐश (राख) डिपो वाराणसी में बनाया जा रहा है। इसके माध्यम से ईंट निर्माण, ईंट के ब्लॉक, टाइल्स बनाने वाले उपयोगकर्ताओं को राख उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


साथ ही 100 किमी तक राख परिवहन के लिए पूरा और 300 किमी तक आधा खर्च एनटीपीसी उठाएगा। इसकी घोषणा एनटीपीसी की ओर से शहर के कैंटोंमेंट स्थित होटल में आयोजित राख उपयोगकर्ताओं और ईंट भट्ठा मालिकों के सम्मेलन में की गई।
विज्ञापन


क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक केके सिंह ने बताया कि वाराणसी के बाद देश के अन्य शहरों में भी ये डिपो खोले जाएंगे। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति राजेश कुमार ने कहा कि आम जनता को राख के उपयोग की जानकारी दी जानी चाहिए। सरकारी निर्माण कार्य में भी राख का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए, ताकि मिट्टी का दोहन कम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाप्रबंधक एके श्रीवास्तव ने कहा कि राख निर्माण कार्य पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी है। सड़क निर्माण व सीमेंट कंपनी में इसका इस्तेमाल हो रहा है। मकान निर्माण में भी इसकी संभावनाएं हैं।

जीएसटी से मुक्त रखने का रखा सुझाव

सोनभद्र के डीएम अमित कुमार, एनटीपीसी के ईडी पीके सिन्हा, विंध्याचल परियोजना के ईडी अजित तिवारी, सिंगरौली परियोजना के सीजेएम डी सेन, रिहंद के सीजेएम ए मुखर्जी ने विचार रखे।

इस दौरान ईंट भट्ठा एसोसिएशन के अध्यक्ष केके पाठक ने राख से बनी ईंट को जीएसटी से मुक्त रखने का सुझाव रखा। मिक्सर मशीन पर सब्सिडी दी जाए। संचालन प्रीति सिन्हा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed