{"_id":"5856c50e4f1c1bad60c06117","slug":"nsui-canddate-march-procession-victory","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत की खुशी में एनएसयूआई ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत की खुशी में एनएसयूआई ने निकाला जुलूस
ब्यूरो, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 18 Dec 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
गंगानाथ झा छात्रावास से जुलूस निकाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष समेत चार पदों पर मिली जीत की खुशी में एनएसयूआई ने रविवार को गंगानाथ झा छात्रावास से जुलूस निकाला।
विज्ञापन
इस दौरान उस समय रंग में भंग पड़ गया जब समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ता वहां सपा के झंडा बैनर के साथ आ गए। इसे लेकर एनएसयूआई और समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं में नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
जुलूस में उपाध्यक्ष रंजीत कुमार शामिल नहीं हुए। समाजवादी छात्रसभा के अभिषेक द्विवेदी गणेश ने बताया कि चुनाव में एनएसयूआई का पूरा समर्थन किया गया। इसके चलते सभी प्रत्याशी जीते।
विज्ञापन
एनएसयूआई नेता जुलूस में समाजवादी छात्रसभा के आने का विरोध कर रहे हैं, यह गलत है। उधर एनएसयूआई के जितेंद्र धर द्विवेदी समेत आदि नेताओं ने आरोप को गलत बताया है।