फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NSD Varanasi: Drama staged at National School of Drama, people were tickled

NSD Varanasi:राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में हुआ नाटक मंचन, लोग गुदगुदाए

Tue, 07 May 2024 05:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
NSD Varanasi: Drama staged at National School of Drama, people were tickled
अजब कहानी प्रेम की... उत्तर आधुनिक समय में प्रेम के बदलते स्वरूप को हास्य-व्यंग्य के माध्यम से चित्रित करती है। यह प्रस्तुति बदलते सामाजिक परिवेश की पड़ताल तो करती ही है, मानव मन की अमूल्य अभिव्यक्ति प्रेम को भी समय की कसौटी पर कसने की कोशिश करती है। यह कहानी आपको अनूठे ढंग से हंसाते गुदगुदाते हुए आगे बढ़ती है।
विज्ञापन

सोमवार को समूहन कला संस्थान की ओर से राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में नाट्य संध्या का आयोजन हुआ। शाकुंतलम सभागर में आयोजित नाट्य संध्या में प्रसिद्ध हास्य व्यंग्य लेखक सुभाष चंदर की कहानी चुटीले संवादों की गति द्वारा अंत तक आते-आते दर्शकों को हंसते-हंसते चिकोटी काटने का अहसास करा जाती है। सुभाष चंदर की कहानी प्रेम रंग का अलग पहलू उजागर करती है। मंचन की अनुकूलता की दृष्टि से कथा का आंशिक रूपांतरण और गीत वैभव बिंदुसार ने खूबसूरती से किया है। संगीत पक्ष में कुमार अभिषेक, मनोहर कृष्ण श्रीवास्तव ने लाजवाब संगीत दिया है। प्रकाश संयोजन से मो. हफीज नाटक का यथोचित वातावरण निर्मित करते हैं। कोरस गायन, कथा वाचन में मोहिनी कुमारी, रितिका सिंह और स्वयं निर्देशिका रिम्पी वर्मा ने प्रभावित किया। हारमोनियम वादन मनोहर कृष्ण श्रीवास्तव और रिदम वादन से राजन कुमार झा ने ठोस धरातल प्रदान किया। नवीन चंद्रा लवगुरु की भूमिका में, मनीषा प्रजापति ध्वनि प्रभाव में और मंचीय क्रियेटिव सपोर्ट में रविप्रकाश सिंह सराहनीय रहे। प्रेमी-प्रेमिका की भूमिका में रितिका सिंह और सुप्रसिद्ध रंगकर्मी राजकुमार शाह अपने अभिनय से हास्य की नई स्थितियों को जन्म देते हैं। जब अभिनेताओं के मन में कही गई बात भी दर्शकों के सामने प्रकट हो जाती है और लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं। इस दौरान राजकुमार शाह, सुचरिता गुप्ता, प्रवीण कुमार गुंजन मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed