फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now treated without surgery, heart hole

अब बिना सर्जरी के दिल के छेद का इलाज

Tue, 02 Feb 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 02 Feb 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Now treated without surgery, heart hole
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष पर सर सुंदरलाल चिकित्सालय ने विश्वविद्यालय की उपलब्धि में एक और कड़ी जोड़ दी है। बीएचयू में अब बिना किसी टांके और निशान के दिल के छेद का आपरेशन हो सकता है। 27 जनवरी को आईएमएस बीएचयू के हृदय रोग विभाग डॉ. धमेंद्र जैन और उनकी टीम ने पहली बार बिना सर्जरी के जौनपुर की 16 वर्षीय श्वेता का सफल आपरेशन किया है।
विज्ञापन


जन्म से ही उसके दिल में छेद था। आईएमएस बीएचयू के हृदय रोग विभाग की हेड प्रो. गीता सुब्रह्मण्यम ने सोमवार को बताया कि हृदय के छेद (एट्रीयल सेप्टल डिफेक्ट) का सफल इलाज पहली बार विभाग द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि बिना सर्जरी के इस इलाज में जांघ की नस के साथ कैथेटर ट्यूब से शर्ट की बटन जितना दिखने वाले उपकरण (सेप्टल ऑक्लूडर डिवाइस) को मरीज के हृदय तक पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन


 ये उपकरण छाते की तरह होता है जिसे हृदय के छेद को बंद करने के लिहाज वहां प्रत्यारोपित कर दिया जाता है। इससे मरीज के दिल का छेद बंद हो जाता है। इस प्रक्रिया में महज एक घंटे लगते हैं। मरीज को उसी दिन छुट्टी भी दे दी जाती है। इस पर करीब 75 हजार रुपये का खर्च आता है। जबकि दूसरे आपरेशन में मरीज को न सिर्फ अस्पताल में भर्ती करना पड़ता है बल्कि खर्च भी ज्यादा होता है। डॉ. धमेंद्र जैन ने बताया कि हृदय रोगियों में करीब 10 प्रतिशत मरीज एट्रीयल सेप्टल डिफेक्ट से पीड़ित होते हैं। अब तक ये आपरेशन केवल  महानगरों में होता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed