फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now there will be no treatment of corona in 50 private hospitals

अब 50 निजी अस्पतालों में नहीं होगा कोरोना का इलाज

Thu, 17 Jun 2021 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Now there will be no treatment of corona in 50 private hospitals
जिले के 50 निजी कोविड अस्पतालों में अब कोरोना मरीज नहीं भर्ती होंगे। ये सामान्य दिनों की तरह नॉन कोविड अस्पताल के रूप में संचालित होंगे। इन अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीजों को बीएचयू और दीनदयाल अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। वहीं, बरेका अस्पताल में भी कोई मरीज न होने की वजह से नॉन कोविड सेवाएं शुरू हो गई हैं। इसके अलावा दीनदयाल अस्पताल और ईएसआई में भी पिछले एक सप्ताह से कोई मरीज नहीं है। बीएचयू स्थित डीआरडीओ अस्पताल में भी करीब 15 मरीज हैं। यहां आईएमएस बीएचयू से के रेजिडेंट सेवा में लगाए गए हैं। उन्हें भी वापस बुलाने की तैयारी चल रही है। एक्टिव मरीजों की संख्या 250 है। करीब 200 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। बाकी 50 का इलाज बीएचयू, होमी भाभा कैंसर अस्पताल, बीएचयू स्थित पंडित राजन मिश्र अस्थायी अस्पताल (डीआरडीओ), हेरिटेज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। एक दो निजी अस्पतालों में दो से तीन मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

जिले में सभी निजी अस्पतालों में कोरोना का इलाज बंद कर दिया गया है। अब केवल दीनदयाल अस्पताल, बीएचयू अस्पताल को कोविड अस्पताल के रूप में चलाया जा रहा है। निजी अस्पतालों से मरीजों को इन्हीं दोनों अस्पतालों में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. वीबी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed