फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now there is dispute over retreat of Dhundhiraj Ganesh temple efforts are made to widen way

Varanasi: अब ढुंढिराज गणेश मंदिर को पीछे हटाने पर छिड़ी रार, रास्ता चौड़ा करने के लिए किया जा रहा प्रयास

Thu, 19 Jan 2023 01:36 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 19 Jan 2023 01:36 PM IST
सार

श्री काशी विश्वनाथ गली के ढुंढिराज गणेश मंदिर प्रवेश द्वार को चौड़ा करने पर अब रार छिड़ गई है। बुधवार को मंदिर का नाप लेने जब कुछ लोग पहुंचे तो मंदिर से जुड़े लोगों को इसकी जानकारी हुई। मंदिर को उसके स्थान से पीछे करने की चर्चाएं भी तेज हो गईं। 

विज्ञापन
Now there is dispute over retreat of Dhundhiraj Ganesh temple efforts are made to widen way
श्री काशी विश्वनाथ गली में है ढुंढिराज गणेश मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ गली के ढुंढिराज गणेश मंदिर प्रवेश द्वार को चौड़ा करने पर अब रार छिड़ गई है। बुधवार को मंदिर का नाप लेने जब कुछ लोग पहुंचे तो मंदिर से जुड़े लोगों को इसकी जानकारी हुई। मंदिर को उसके स्थान से पीछे करने की चर्चाएं भी तेज हो गईं। सूचना मिलने पर सामाजिक संगठनों ने ऐतराज जताया है। 

विज्ञापन


ढुंढिराज गणेश मंदिर में अन्नपूर्णा मंदिर के महंत और प्रवीण उपाध्याय की अलग-अलग पारी पड़ती है। प्रवीण उपाध्याय ने बताया कि महंत शंकर पुरी ने बिना कोई जानकारी दिए मंदिर को पीछे हटाने पर अपनी सहमति दे दी है। वहीं लोगों की सहूलियत के लिए अन्नपूर्णा मंदिर की तीन फीट दीवार नहीं दे रहे हैं, जबकि सिद्धपीठ विराजमान श्री ढुंढिराज गणेश को अपने स्थान से हटाने की अनुमति बिना किसी बातचीत के दे दी।
विज्ञापन


वहीं महंत शंकर पुरी का कहना है कि 15 दिन पहले प्रशासनिक अधिकारी जब मंदिर आए थे तो उनसे चर्चा हुई थी। हमने कहा था कि मंदिर को यथा स्थान रखकर जितना चाहे सुंदरीकरण करा सकते हैं। मंदिर अपने स्थान पर ही रहेगा। हमने उनसे कहा है कि अपनी कार्ययोजना हमें दे दीजिए, हम अखाड़ों से इस मामले में बात करेंगे। मैं इस मामले में अकेले कोई निर्णय नहीं ले सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी खंड में है ढुंढिराज गणेश का वर्णन

काशी खंड में ढुंढिराज गणेश का वर्णन मिलता है। काशी में आगमन के बाद श्री काशी विश्वनाथ ने सर्वप्रथम ढुंढिराज गणेश का ही पूजन किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed