फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now the surgery is being done without tearing in the cancer center

कैंसर केंद्र में अब बिना चीर फाड़ हो रही सर्जरी

Fri, 06 Aug 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Now the surgery is being done without tearing in the cancer center
महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र और होमी भाभा कैंसर अस्पताल (एचबीसीएच) में कैंसर मरीजों की सर्जरी अब बिना चीर फाड़ के होगी। ध्वनि यंत्र की माइक्रो लेजर तकनीक से अब तक 20 मरीजों की सर्जरी हो भी चुकी है। सिर और गले के कैंसर विभाग के प्रभारी डॉ. असीम मिश्रा ने बताया कि इस सर्जरी का इस्तेमाल ध्वनि यंत्र के कैंसर, ल्यूकोप्लाकिया, पोलिप कैंसर और मुंह के शुरुआती कैंसर के इलाज में किया जाता है। इसमें समय कम लगता है। साथ ही कहीं भी सर्जरी (कट) के निशान भी नहीं आते। अस्पताल में अब तक इस विधि से की गई ज्यादातर सर्जरी ध्वनि यंत्र से संबंधित रही। माइक्रोलेरेंजियल लेजर सर्जरी के जरिए ध्वनि यंत्र के कैंसर का इलाज करने वाला एमपीएमएमसीसी राज्य का पहला अस्पताल है। इससे पहले यह सर्जरी पूरे उत्तर प्रदेश में कहीं भी उपलब्ध नहीं थी। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि मरीज को ओपन सर्जरी से नहीं गुजरना पड़ता और कुछ घंटे बाद ही मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिल जाती है।
विज्ञापन

तंबाकू सबसे बड़ा कारक
एमपीएमएमसीसी के उपनिदेशक डॉ. दुर्गातोष पांडेय ने बताया कि ध्वनि यंत्र का कैंसर सिर और गले के कैंसर के तहत आता है। 90 प्रतिशत तक सिर और गले के कैंसर के लिए तंबाकू जिम्मेदार है। बीमारी से बचने के लिए तंबाकू उत्पादों के सेवन से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed