खबर का असर: अब नहीं ढीली होगी बाबा दरबार आने वाले श्रद्धालुओं की जेब, निशुल्क लॉकर का लालच देने वालों पर लगेगी लगाम
काशी विश्वनाथ धाम के बाहर दुकानदारों ने लॉकर निशुल्क का बोर्ड तो लगा रखा है लेकिन प्रसाद के नाम पर वह पूरी वसूली कर लेते हैं। अमर उजाला में श्रद्धालुओं की परेशानी की खबर प्रकाशित होने के बाद मंदिर प्रशासन अब ऐसे दुकानदारों पर लगाम लगाने की तैयारी में है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री काशी विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की जेब अब ढीली नहीं होगी। निशुल्क लॉकर का लालच देकर मनमाने दाम पर प्रसाद बेचने वालों पर लगाम लगाई जाएगी। अमर उजाला में श्रद्धालुओं की परेशानी की खबर प्रकाशित होने के बाद मंदिर प्रशासन ने निर्णय लिया है कि मंदिर के बाहर डिस्प्ले बोर्ड लगेगा और निशुल्क लॉकर की व्यवस्था यात्री सुविधा केंद्र में शुरू की जाएगी।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि यात्रियों की असुविधा की जानकारी मिलने के बाद मंदिर प्रशासन ने निर्णय लिया है कि मंदिर के बाहर यात्री सुविधा केंद्र और निशुल्क लॉकर का डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाएगा। इसके साथ ही सभी प्रवेश द्वार पर निशुल्क लॉकर की जानकारी के बारे में सूचनाओं का प्रसारण लाउडस्पीकर के जरिये किया जाएगा।
यात्री सुविधा केंद्र एक में एक हजार एक लॉकर
यात्रियों की शिकायत के आधार पर मानक से अधिक रुपये वसूलने वालों पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों से भी पत्र व्यवहार किया जाएगा। यात्री सुविधा केंद्र एक में एक हजार एक लॉकर की क्षमता है। यात्री यहां पर अपना सामान निशुल्क जमा करवा सकते हैं।
पढ़ेंः श्रद्धालुओं से हो रही खुली लूट, लॉकर निशुल्क मगर प्रसाद के लिए देना पड़ता है 500 रुपये शुल्क
श्री काशी विश्वनाथ धाम का उद्घाटन होने के बाद धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में चार से पांच गुना की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं मंदिर की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर फूल-माला और प्रसाद के नाम पर श्रद्धालुओं से मनमाने रुपये लिए जाते हैं।
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं को होगी वीआईपी बनने की अनुभूति, की जा रही ये खास व्यवस्था