फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now survey in Gyanvapi from 7 am to 12 noon

Varanasi News: ज्ञानवापी में अब सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक सर्वे

Thu, 19 Oct 2023 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Now survey in Gyanvapi from 7 am to 12 noon
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम ने ज्ञानवापी परिसर में सर्वे का समय बदल दिया है। अब रोजाना सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक सर्वे किया जाएगा। इसके बाद टीम सर्वे में मिली सामग्रियों, साक्ष्यों और अध्ययन के आधार पर रिपोर्ट तैयार करेगी।
विज्ञापन


जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत के आदेश से ज्ञानवापी में एएसआई की टीम 24 जुलाई से सर्वे कर रही है। हालांकि 24 जुलाई को ही दोपहर 12 बजे से तीन अगस्त तक सर्वे का काम रुका रहा। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश से चार अगस्त को दोबारा सर्वे शुरू हुआ, जो अब तक जारी है। इस बीच 15 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश और 7-8 सितंबर को अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के विरोध के कारण सर्वे का काम नहीं हो सका। पांच अक्तूबर को जिला जज की अदालत ने एएसआई के अनुरोध पर सर्वे का काम पूरा कर रिपोर्ट पेश करने के लिए चार और सप्ताह की मोहलत दी है। ऐसे में समयसीमा खत्म होने की तिथि नजदीक है। अब एएसआई की टीम सर्वे के साथ ही रिपोर्ट तैयार करने पर ध्यान दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed