{"_id":"57c497574f1c1bc3602cbb1b","slug":"now-stamp-on-your-photo-with-the-legacy-of-kashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डाक टिकट पर काशी की विरासत संग आपकी तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डाक टिकट पर काशी की विरासत संग आपकी तस्वीर
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 30 Aug 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर, सारनाथ, संकट मोचन मंदिर, संत रविदास मंदिर समेत काशी की धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरें अब डाक टिकटों पर आपकी तस्वीर के साथ नजर आएंगी। डाक विभाग की ‘माई स्टैंप’ योजना से यह मुमकिन होगा। बनारस में इस योजना की शुरुआत हो गई है। काशी की ऐतिहासिक धरोहरों के साथ आपकी फोटो भी टिकट पर अंकित होगी। योजना की शुरुआत पिछले साल हुई थी, लेकिन बनारस में अब इसको अमल में लाया जा रहा है।
योजना के पहले चरण में काशी के घाट, गंगा आरती, सारनाथ का स्तूप, बौद्ध मंदिर आदि के चित्रों के साथ व्यक्ति विशेष के फोटोयुक्त 12 टिकटों वाली शीट तैयार की गई है। कोई भी उपभोक्ता महज 300 रुपये में इन धरोहरों के साथ अपनी पर्सनालिटी फोटो, पारिवारिक आयोजनों, मांगलिक समारोहों आदि की तस्वीरें भेजकर डाक टिकट पर उसे प्रिंट करा सकता है। डाक टिकटों के प्रति लोगों का लगाव बढ़ाने और उन्हें जागरूक करने के लिए अब बनारस में ‘माई स्टैंप’ योजना शुरू की गई है। डाक टिकट पर आपकी भी फोटो लगे, इसके लिए विश्वेश्वरगंज स्थित प्रधान डाकघर में सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक आवेदन किया जा सकता है।
डाक विभाग तीन सौ रुपये में पांच रुपये मूल्य के 12 डाक टिकट जारी करेगा। इसके लिए आप अपना या अपने किसी प्रियजन का नाम, फोटो के साथ ही खास आयोजन से जुड़ी फोटो निर्धारित डाकघर या वाट्सएप नंबर 9794940843 पर भेज सकते हैं। टिकट अधिकतम एक सप्ताह में आपको सौंप दिया जाएगा। टिकट देते समय डाक विभाग आपसे 300 रुपये का भुगतान लेगा। बनारस आने वाले विदेशी सैलानी भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।