{"_id":"5ecfe67a8ebc3e90835de425","slug":"now-sit-at-home-and-do-rudrabhishek-of-baba-vishwanath","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब घर बैठे करें बाबा विश्वनाथ का रुद्राभिषेक, चार जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर बैठे करें बाबा विश्वनाथ का रुद्राभिषेक, चार जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए करेंगे उद्घाटन
Fri, 29 May 2020 12:31 AM IST
स्वाधीन तिवारी
आलोक कुमार त्रिपाठी , अमर उजाला, वाराणसी
आलोक कुमार त्रिपाठी , अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 29 May 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ मंदिर
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में बाबा और भक्तों के बीच दूरी समाप्त करने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर प्रबंधन ई-विश्वनाथ योजना शुरू करने जा रहा है। भक्त पूरी दुनिया में कहीं से भी वीडियोकॉल के जरिए सीधे बाबा दरबार में वर्चुअल अभिषेक, पूजन, महामृत्युंजय जाप और अर्चन करा सकेंगे। चार जून से भक्तों के लिए यह सुविधा शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियोकांफ्रेंसिंग के जरिए इसका उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि मार्च से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद है। भक्तों की सुविधा के लिए ई-विश्वनाथ योजना लांच की जा रही है। यह योजना खासकर एनआरआई श्रद्धालुओं को ध्यान में रखकर लागू की जा रही है। छह महीने के लिए इसे ट्रायल के तौर पर लागू किया जाएगा। इसके बाद सेवा को नियमित करने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुजारी श्रद्धालुओं को टैबलेट के जरिए जूम ऐप, व्हाट्सऐप वीडियोकॉल के माध्यम से संकल्प दिलाएंगे। इसके बाद रुद्राभिषेक, पूजन, महामृत्युंजय जाप और जलाभिषेक की प्रक्रिया पूरी होगी। श्रद्धालु पूजन के लिए आनलाइन भुगतान करेंगे।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ की सप्तऋषि आरती
- फोटो : अमर उजाला।
उद्घाटन के बाद भक्तों के लिए नई रेट लिस्ट जारी की जाएगी। वर्तमान में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की वेबसाइट से श्रद्धालु दर्शन, पूजन और आरती का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि चार जून को उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा गया है।
वर्तमान में पूजा की दर
पूजा मूल्य
- बिल्वार्चन 230
- लक्षा बिल्वार्चन 8,660
- दुग्धाभिषेक 230-400
- हौदभराई 2250
- अखंड दीप 700
- रुद्राभिषेक एक शास्त्री 450
- रुद्राभिषेक पांच शास्त्री 1380
- रुद्राभिषेक 11 शास्त्री 2600
- लघु रुद्र 11 शास्त्री 5500
- सत्यनारायण कथा 230
- महामृत्युंजय जप पांच दिन सात शास्त्री 51,000
- महामृत्युंजय जप एक दिन 32 शास्त्री एक लाख
- पूर्णिमा शृंगार 3700
- (नोट: धनराशि रुपये में)