फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   now rac passengers not need to carry blankets

अगर आपके पास है आरएसी टिकट, तो कंबल और चादर ले जाने की जरूरत नहीं 

Mon, 03 Sep 2018 05:34 PM IST
जयेंद्र चतुर्वेदी,अमर उजाला,वाराणसी
जयेंद्र चतुर्वेदी,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 03 Sep 2018 05:34 PM IST
विज्ञापन
now rac passengers not need to carry blankets
train - फोटो : amar ujala
यदि टिकट आपका टिकट आरएसी पर रह गया है तो यात्रा के लिए घर से कंबल और चादर लेकर चलने की जरूरत नहीं है। सफर के दौरान आरएसी टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी बेडरोल मिलेगा। रेलवे बोर्ड से सभी जोनल और मंडल कार्यालयों को इस बाबत निर्देश भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन


आरएसी के टिकट पर यात्रा कर रहे यात्री किराया तो पूरा देते हैं पर उनको मिलने वाली सुविधाएं आधी-अधूरी होती हैं। बोगी में कंफर्म टिकट पर सफर करने वाले यात्री को कोच अटेंडेंट बेडरोल देते हैं वहीं आरएसी यात्रियों को सीट शेयर करने के साथ ही सुविधाओं से भी समझौता करना पड़ता है। अब एक सीट पर सफर करने वाले दोनों आरएसी वाले यात्रियों को बेडरोल दिया जाएगा। यात्री तकिया और कंबल भी ले सकेंगे।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि आरएसी टिकट पर यात्रा करने वाले यात्री भी बेडरोल के हकदार हैं। उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम जगतोष शुक्ला का भी कहना है कि कंफर्म के साथ-साथ आरएसी टिकट वाले यात्रियों को भी बेडरोल देने के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आरएसी टिकट के किराए में कटौती की संभावनाओं पर भी मंथन शुरू हो गया है। धनबाद उपभोक्ता फोरम ने आरएसी टिकट की राशि पर हाल ही में अहम फैसला दिया है। कहा कि बर्थ का पूरा पैसा लेकर केवल बैठने की जगह देने पर रेलवे को आधी राशि लौटानी होगी।


हाउसिंग कॉलोनी धनबाद निवासी आरटीआई कार्यकर्ता राम पुनीत चौधरी की याचिका पर सुनवाई के बाद फोरम ने धनबाद रेल मंडल प्रबंधन को आरएसी सीट पर यात्रा करने के कारण किराये की आधी राशि वापस करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed