फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now Professor will handle the responsibility of Registrar and Examiner in BHU

बीएचयू: अब प्रोफेसर संभालेंगे कुलसचिव और परीक्षा नियंता की जिम्मेदारी, विश्वविद्यालय में दो संयुक्त कुलसचिव पहले से ही

Tue, 29 Mar 2022 08:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 29 Mar 2022 08:14 PM IST
सार

मंगलवार को कुलसचिव कार्यालय में संयुक्त कुलसचिव एसपी माथुर की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया। प्रोफेसरों को प्रशासनिक स्तर की दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को दिए जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चा है।

विज्ञापन
Now Professor will handle the responsibility of Registrar and Examiner in BHU
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी और परीक्षा नियंता मनोज कुमार पांडेय का कार्यकाल 30 मार्च को पूरा होने के बाद अब इन दोनों पदों की जिम्मेदारी प्रोफेसरों को दी गई है। कुलपति ने महिला महाविद्यालय में भूगोल के प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह को कुलसचिव और विज्ञान संस्थान के सांख्यिकी विभाग के प्रोफेसर एसके उपाध्याय को परीक्षा नियंता की जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन


दोनों लोगों का कार्यकाल तीस मार्च को दोपहर बाद से अगले आदेश तक होगा। बीएचयू के कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन द्वारा प्रोफेसरों को प्रशासनिक स्तर की दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को दिए जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में संयुक्त कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी के साथ ही डॉ. मनोज कुमार पांडेय भी संयुक्त कुलसचिव पद पर ही तैनात हैं। मंगलवार को कुलसचिव कार्यालय में संयुक्त कुलसचिव एसपी माथुर की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed