फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now prepare for CTET and TET for free

Varanasi News: अब सीटेट और टेट के लिए भी करें निशुल्क तैयारी

Wed, 09 Aug 2023 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Now prepare for CTET and TET for free
विज्ञापन

अभ्युदय कोचिंग अब शिक्षक बनने के लिए सीटेट और टेट की भी निशुल्क तैयारी कराएगा। सारनाथ डायट में बीटीसी कर रहे विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकते हैं। वहीं, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 15 अगस्त के बाद से यूपीएससी, नीट व जेईई की कक्षाएं एक साथ चलेंगी।
जिले में 2021 से राजकीय संत रविदास आईएएस व पीसीएस शिक्षण संस्थान बड़ालालपुर और संत अतुलानंद आवासीय परिसर होलापुर में कक्षाएं चल रही हैं। पिछले सप्ताह जिलाधिकारी ने डायट सारनाथ और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को नए केंद्र के रूप में मंजूरी दी है। समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति ने बताया कि विद्यार्थी वेबसाइट व यूट्यूब पर ऑनलाइन भी निशुल्क पढ़ाई कर सकते हैं।
विज्ञापन

इतनी हैं सीटें
संत अतुलानंद आवासीय परिसर में 150 (नीट/जेईई), राजकीय संत रविदास आईएएस व पीसीएस शिक्षण संस्थान 100 (आईएएस/पीसीएस), डायट में 100 (सीटेट/टेट), महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 300 (आईएएस/पीसीएस/नीट/जेईई) हैं। जगह उपलब्ध होने पर सीटें बढ़ाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे लें प्रवेश
अभ्युदय कोचिंग में प्रवेश के लिए सभी केंद्रों पर फॉर्म उपलब्ध है। विद्यार्थी जाकर आवेदन कर सकते हैं। सीट से अधिक आवेदन होने पर टेस्ट, मेरिट व साक्षात्कार के जरिये चयन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed