फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now please get my son's body back from Iran, Foreign Minister, father made an emotional appeal

Varanasi News: अब तो ईरान से बेटे का शव मंगवा दीजिए विदेश मंत्री जी, पिता ने की भावुक अपील

Sat, 05 Apr 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Now please get my son's body back from Iran, Foreign Minister, father made an emotional appeal
खुटहन। खाड़ी देश ईरान में मर्चेंट नेवी के जहाज मेहहुए हादसे में तिलवारी गांव निवासी युवक की मौत हो गई है। घटना के आठ दिन बीत जाने के बाद भी शव गांव नहीं पहुंच सका। शोकाकुल परिवार के मुखिया व मृत युवक के पिता संदीप सिंह ने विदेश मंत्रालय से बेटे का शव घर ले आने के लिए मार्मिक अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने इंटरनेट के माध्यम से मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर को सभी जरूरी कागजात भेजें हैं। संदीप सिंह ने बताया कि घटना के आठ दिन बीत जाने के बाद भी बेटे के शव ईरान में कानूनी दांवपेच के बीच फंसा है। इस दौरान उन्होंने कई जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासन से भी संपर्क साधा लेकिन अभी तक अपेक्षित सफलता नही मिल सकी है। पहाड़ जैसे दुःख का सामना करते करते घर के सभी लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। सभी के आंसू सूख चुके हैं। पूरा गांव सदमे में है। विदेश मंत्रालय से त्वरित कार्यवाही की आस में सभी ग्रामीण टकटकी लगाए बैठे है।
विज्ञापन


गांव निवासी संदीप सिंह का शिवेंद्र प्रताप सिंह (22) गत फरवरी माह में मर्चेंट नेवी के जहाज पर बतौर टेक्नीशियन जॉइन किया था। जहाज खाड़ी देश ईरान के किस-आइस-लैंड पोर्ट पर खड़ा था। बताते है कि 27 मार्च की शाम को जहाज पर दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घर के एकलौते चिराग की असामयिक मौत से पूरा गांव सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के लोग मुझसे मिले थे। घटना बहुत ही दुखद व मर्माहत करने वाली है। मैंने तुरंत ही विदेश मंत्रालय को लेटर बनाकर भेज दिया था। शव को अतिशीघ्र ले आने का प्रयास कर रहा हूं। विदेश मंत्री से बात करूंगा। - रमेश चंद्र मिश्र, भाजपा विधायक, बदलापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed