फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   now Patients get free CT scan done in kabirchaura Divisional Hospital in varanasi Minister of State Neelkanth Tiwari inaugurated

राहत भरी खबर: वाराणसी के मंडलीय अस्पताल में नि:शुल्क सीटी स्कैन करा सकेंगे मरीज, राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने किया उद्घाटन

Sat, 13 Nov 2021 10:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 13 Nov 2021 10:46 PM IST
सार

 मंडलीय अस्पताल में हर दिन वाराणसी और आसपास के जिलों से मरीज इलाज के लिए आते हैं। अब तक यहां सीटी स्कैन की सुविधा न होने की वजह से मरीजों को निजी केंद्रों पर जाना पड़ता था।

विज्ञापन
now Patients  get free CT scan done in kabirchaura Divisional Hospital in varanasi Minister of State Neelkanth Tiwari inaugurated
मंडलीय अस्पताल में नि:शुल्क सीटी स्कैन का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के कबीरचौरा स्थित  मंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब चिकित्सकों की सलाह पर मरीजों को अस्पताल में ही सीटी स्कैन की सुविधा मिलने लगेगी। शनिवार को राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने इसका शुभारंभ किया।

विज्ञापन


पहले दिन ही पांच से सात मरीजों ने अपनी जांच करवाई। सीटी स्कैन की सुविधा वाला मंडलीय अस्पताल जिले का दूसरा सरकारी अस्पताल हो गया। इससे पहले दीनदयाल अस्पताल में यह सुविधा थी।  मंडलीय अस्पताल में हर दिन वाराणसी और आसपास के जिलों से मरीज इलाज के लिए आते हैं।
विज्ञापन


अब तक यहां सीटी स्कैन की सुविधा न होने की वजह से मरीजों को निजी केंद्रों पर जाना पड़ता था। पिछले दिनों यहां मशीन आ गई थी। अस्पताल परिसर में ओपीडी न्यू बिल्डिंग के सामने ही सीटी स्कैन जांच केंद्र की स्थापना की गई है। डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि पीएम के संसदीय क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई इस सेवा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रमुख अधीक्षक डॉक्टर प्रसन्न कुमार ने बताया कि मरीजों को यह सेवा नि:शुल्क मिलेगी। हर दिन सुबह 10 से 4 बजे तक जांच कराई जाएगी। वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. ओपी तिवारी, डॉ. हरि चरण सिंह, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. आरके सिंह चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. एस बी उपाध्याय, डॉ. प्रियांशी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
पढ़ेंः कोरोना की तीसरी लहर को लेकर मॉकड्रिल, इमरजेंसी में जांच के बाद वार्ड में बेड पर मिला तुरंत ऑक्सीजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed