फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   now Made in varanasi cruise Srivishwanatham will take you on tour of ganga ghats

Varanasi: अब घाटों की सैर कराएगा मेड इन बनारस क्रूज 'श्रीविश्वनाथम', लंबाई में अलकनंदा जलयान से पांच फीट बड़ा

Tue, 12 Sep 2023 11:39 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 12 Sep 2023 11:39 AM IST
सार

वर्तमान समय में बनारस में चार क्रूज का संचालन हो रहा है। अलकनंदा क्रूज से भी बड़ा डबल डेकर बजड़ा श्रीविश्वनाथम बनाया गया है। यह बजड़ा वोकल फॉर लोकल और मेड इंडिया की मिसाल है। ये बजड़ा लंबाई में अलकनंदा क्रूज से पांच फीट बड़ा है।

विज्ञापन
now Made in varanasi cruise Srivishwanatham will take you on tour of ganga  ghats
श्रीविश्वनाथम बजड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यटकों को अब काशी के घाटों की सैर बनारस में ही बना डबल डेकर बजड़ा श्रीविश्वनाथम कराएगा। यह बजड़ा वोकल फॉर लोकल और मेड इंडिया की मिसाल है। अस्सी घाट पर स्वदेशी तकनीक पर इस बजड़े को तीन महीने में तैयार किया गया है। ये बजड़ा लंबाई में अलकनंदा क्रूज से पांच फीट बड़ा है। 120 यात्रियों क्षमता वाले इस बजड़े के निर्माण पर 80 लाख रुपये खर्च हुए हैं।

विज्ञापन


देवाधिदेव महादेव की नगर काशी आने वाले श्रद्धालु व पर्यटक श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के साथ गंगा घाटों की छटा भी निहारते हैं। घाटों का भ्रमण करने के लिए लोग नावों के अलावा बजड़े और क्रूज की सवारी पसंद करते हैं। वर्तमान समय में काशी में चार क्रूज का संचालन हो रहा है।

विज्ञापन

पूरी तरह से वातानुकूलित 'श्रीविश्वनाथम'

श्रीविश्वनाथम के प्रबंधन से जुड़े अजय साहनी ने बताया कि अलकनंदा क्रूज की तर्ज पर ही उन्होंने श्रीविश्वनाथम का निर्माण कराया है। अलकनंदा क्रूज की लंबाई 75 फीट है जबकि श्रीविश्वनाथम की लंबाई 80 फीट और चौड़ाई 20 फीट है। बजड़ा पूरी तरह से वातानुकूलित है। इसमें दो इंजन लगाए गए हैं। एक इंजन सीएनजी जबकि दूसरा पेट्रोल से चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने गंगा में प्रवाहित की ससुर की अस्थियां, बाबा विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद

सुबह-शाम टिकट के दाम में अंतर

now Made in varanasi cruise Srivishwanatham will take you on tour of ganga  ghats
अलकनंदा क्रूज - फोटो : अमर उजाला

अजय साहनी ने बताया कि बजड़े का संचालन सुबह और शाम दो ट्रिप में होगा। शाम की सैर पांच बजे शुरू होगी। इसका किराया 550 रुपये तय किया गया है। सुबह सुबह-ए-बनारस और गंगा आरती के बाद बजड़े का संचालन होगा। इसका 450 रुपये तय है। जबकि 54 हजार में पांच घंटे की बुकिंग होगी। बुकिंग के लिए वेबसाइट भी तैयार कराई जा रही है। पर्यटक ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग करा सकते हैं।

150 लोग 'श्रीविश्वनाथम' को हिला तक नहीं सके

सोमवार को बजड़े को गंगा में उतारने के लिए 150 लोगों ने जोर आजमाइश की लेकिन उसे हिला नहीं सके। इसके बाद चार जेसीबी मंगाकर उसे गंगा में उतारा गया। अब इसमें एयरकंडीशन फिट करने का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed