{"_id":"655a5ed7798f6ffc7b0a3017","slug":"now-go-from-banaras-to-buxar-by-roadways-bus-varanasi-news-c-20-vns1013-425613-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: अब बनारस से बक्सर तक रोडवेज बस से जाइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: अब बनारस से बक्सर तक रोडवेज बस से जाइए
विज्ञापन
बिहार के बक्सर से आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। वाराणसी से गाजीपुर होते हुए बक्सर तक रोडवेज बस का संचालन होगा। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। वाराणसी परिक्षेत्र के प्रस्ताव पर मुख्यालय ने भी हरी झंडी दे दी।
क्षेत्रीय प्रबंधक समेत अन्य संचालन से जुड़े अधिकारियों के दल ने पिछले हफ्ते इस रूट का परीक्षण करते हुए अंतिम मुहर लगाई। जल्द ही संचालन की तिथि और किराये का निर्धारण होगा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम वाराणसी परिक्षेत्र की वातानुकूलित और साधारण बसें चलाई जाएंगी। परिक्षेत्र अधिकारियों के अनुसार शाम छह बजे के बाद कैंट स्थित अंतरराज्यीय बस अड्डे से बस खुलेगी और गाजीपुर होते हुए बक्सर तक जाएगी। बक्सर से सुबह छह बजे बस चलाने की योजना बन रही है। समय को लेकर अभी अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार बक्सर और गाजीपुर से बड़ी संख्या में लोग वाराणसी आते हैं। ऐसे में बस संचालन से रोडवेज के आय में भी काफी बढ़ोतरी होगी। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि बिहार राज्य से परमिट को लेकर कोई दिक्कत नहीं है, क्योंकि 16 किमी के दायरे में बस का संचालन संभव है।
विज्ञापन
रूट का सर्वे पूरा हो चुका है। मुख्यालय ने भी संचालन के लिए हरी झंडी दे दी है। जल्द ही संचालन की तिथि तय कर ली जाएगी। वाराणसी से गाजीपुर होते हुए बक्सर तक बस का संचालन होगा। - गौरव वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, वाराणसी परिक्षेत्र