फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now demarcation of Ganga from Gomukh to Bay of Bengal

काशी में बोलीं उमा भारती- गोमुख से बंगाल की खाड़ी तक होगा गंगा का सीमांकन

Wed, 19 Jul 2017 04:00 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 19 Jul 2017 04:00 PM IST
विज्ञापन
Now demarcation of Ganga from Gomukh to Bay of Bengal
uma bharti in varanasi - फोटो : अमर उजाला

गोमुख से बंगाल की खाड़ी तक पतित पावनी गंगा का एक-एक इंच सीमांकन कराया जाएगा। गंगा के सीमांकन के लिए जियोलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को निर्देश दिया गया है। सीमांकन के बाद दोनों किनारों पर गंगा की भूमि चिह्नित कर अतिक्रमण मुक्त कराई जाएगी।

विज्ञापन


यह जानकारी केंद्रीय जल संसाधन एवं गंगा पुनरुद्धार मंत्री उमा भारती ने दी। उन्होंने गंगा की रक्षा की दिशा में हाल में आए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एएनजीटी) के फैसले को ऐतिहासिक करार दिया। कहा कि सरकार इसका क्रियान्वयन कराएगी।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में ‘अमर उजाला’ से बातचीत में उमा भारती ने कहा कि गंगा निर्मलीकरण के लिए केंद्र सरकार ठोस कार्ययोजना पर काम कर रही है। पहली बार गंगा का सीमांकन कराने का निर्णय लिया गया है ताकि दोनों किनारों का चिह्नांकन कर गंगा का पाट सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे के बाद गंगा की भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई जाएगी। गंगा के सौ मीटर के दायरे में पहले से हुए अवैध कब्जों को हटाने और नए निर्माण रोकने के लिए राज्य सरकारों से मदद ली जाएगी। गंगा में टेनरियों का रासायनिक कचरा न जाने पाए इसके लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से इसकी मॉनीटरिंग कराई जा रही है।

मायावती का इस्तीफा दलितों के साथ किए अन्याय का प्रायश्चित

Now demarcation of Ganga from Gomukh to Bay of Bengal
उमा भारती - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कचरा प्रबंधन के साथ गंगा घाटों को स्वच्छ रखने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। गंगा निर्मलीकरण की कार्ययोजना पर अमल करने के लिए अफसरों की बैठक दिल्ली में बुलाई गई है।

काशी में कछुआ सेंक्चुअरी हटाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सेंक्चुअरी शिफ्ट कराने के लिए कह दिया गया है। इस दिशा में आने वाली बाधाओं को राज्य सरकार के साथ मिलकर दूर किया जाएगा।

उमा भारती ने राज्य सभा से बसपा सुप्रीमो मायावती के इस्तीफे को दलितों, दबे-कुचले लोगों और पिछड़ों के साथ किए गुनाहों का प्रायश्चित बताया। उन्होंने कहा कि मायावती भारतीय राजनीति के पटल से अंतर्धान हो चुकी हैं।

उन्होंने उन्हीं दलितों, गरीबों का गला घोंटा है, जिनकी बदौलत वह तीन बार यूपी की सीएम बनीं। अब जब भाजपा उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के देश का राष्ट्रपति बनने का मार्ग प्रशस्त हो चुका है, तब वह दलित प्रेम का ढोंग रच रही हैं।

इस इस्तीफे को धमकी के तौर पर नहीं लिया जा सकता। उमा भारती ने कहा कि जब यूपी के दलितों, सवर्णों ने मिलकर उनको मौका दिया, तब वह उनके लिए कुछ नहीं कर पाईं। पूरा देश जान चुका है कि अब मायावती धनिक वर्ग की नेता हैं, गरीबों-दलितों की नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed