वाराणसी : अब व्हाट्सएप पर करें साइबर ठगी की शिकायत, साइबर क्राइम सेल ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं और साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए एसएसपी के निर्देश पर साइबर हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर 7839856954 जारी किया गया है।
साइबर घटनाओं से पीड़ित या पीड़िता एसएसपी के नाम प्रार्थना पत्र की फोटो खींचकर हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर पर भेज सकते हैं। इसमें एटीएम कार्ड का 16 अंक और बैंक स्टेटमेंट की फोटो कापी प्रार्थना पत्र के साथ अटैच कर भेजने के निर्देश हैं।
फेक सोशल मीडिया एकाउंट की स्थिति में प्रोफाइल का स्क्रीन शॉट, यूआरएल, आधार कार्ड भी प्रार्थना पत्र के जरिये भेजें। व्हाट्सएप के जरिये शिकायत मिलते ही साइबर क्राइम सेल की ओर से अवैध ट्रांजेक्शन रोकने के लिए संबंधित कंपनी को पत्र भेजा जाएगा।
साइबर क्राइम सेल के कोऑर्डिनेटर विजय कुमार श्रीवास्तव के अनुसार शिकायतकर्ता उसी दिन या अगले दिन प्रार्थना पत्र की हार्ड कॉपी पुलिस कार्यालय में जमा भी कर सकता है। बढ़ती साइबर घटनाओं की रोकथाम में इस हेल्पलाइन नंबर से काफी मदद मिलेगी।
नहीं सुलझ पा रही साइबर क्राइम की शिकायतें
साइबर क्राइम से संबंधित औसतन 8 से 9 शिकायतें रोजाना थानों पर पहुंच रही है। अधिकतर केस में पुलिस सिर्फ जांच ही कर रही है। किसी के बैंक खाते से रुपये गायब हो जा रहे हैं तो किसी का एटीएम जेब में रहते हुए भी पैसे निकल जा रहे हैं।
आनलाइन शापिंग में लोग ठगे जा रहे हैं तो वहीं फेसबुक के माध्यम से भी जालसाज चूना लगा रहे हैं। ऐसी सैकड़ों शिकायतें साइबर सेल में पड़ी है, जिसमें गिने चुने ही केस को पुलिस खोल सकी है।