{"_id":"57bf5b584f1c1bf64ad50347","slug":"now-change-the-72-hour-burn-in-transformer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 72 घंटे में बदलेगा जला ट्रांसफार्मर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 72 घंटे में बदलेगा जला ट्रांसफार्मर
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 26 Aug 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब गांव हो या शहर हर जगह 72 घंटे के भीतर जले ट्रांसफार्मर बदल दिए जाएंगे। मुख्य सचिव दीपक सिंघल के निर्देश पर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लि. ने तैयारी शुरू कर दी है। एक सितंबर से ब्लॉक स्तर पर विद्युत सुविधा केंद्र खोले जाएंगे। इस केंद्र में मौजूद अधिकारी जनता की समस्याओं को त्वरित निस्तारण करेंगे।
एमडी एके सिंह के अनुसार सुविधा केंद्र में जनता की समस्याओं के समाधान की सारी व्यवस्था होगी। केंद्र पर एक कुशल और तीन अकुशल श्रमिकों की व्यवस्था के साथ क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर बदलने के लिए अनुबंधित ट्रक उपखंड पर रखा जाएगा। प्रचार-प्रसार के लिए प्रधानों, जनप्रतिनिधियों को एसएमएस और फोन से बताएंगे। सुविधा केंद्र के लिए अवर अभियंता को नामित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जनता यदि अपने क्षेत्र में बिजली से जुड़ी किसी भी प्रकार की शिकायत केंद्र पर करती है तो केंद्र पर मौजूद अधिकारियों का दायित्व होगा कि अधिकतम 72 घंटे के भीतर समस्या का हर हाल में समाधान करें। यदि ऐसा नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 72 घंटे की समयसीमा केवल जले ट्रांसफार्मर बदलने के मामले में लागू होगी। बाकी अन्य समस्याओं को त्वरित समाधान किया जाएगा।