फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now Banarasi sarees will be made from silk threads of Karnataka

अब कर्नाटक के रेशम के धागों से तैयार होंगी बनारसी साड़ियां

Wed, 17 Nov 2021 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Now Banarasi sarees will be made from silk threads of Karnataka
बनारसी साड़ियां अब देश में तैयार रेशम के धागों से बनाई जाएंगी। बुनकरों व बनारसी साड़ी व्यापार से जुड़े व्यापारियों के लिए अब एक अच्छी खबर है। प्रदेश में रेशम का धागा तैयार करने के लिए 13 रीलिंग इकाइयां स्थापित करने के साथ वाराणसी में सिल्क एक्सचेंज डिपो भी खोला जाएगा। जहां बुनकरों को कर्नाटक में तैयार रेशम का धागा आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। इसे लेकर बृहस्पतिवार को कर्नाटक के रेशम मंत्रालय के मंत्री डॉ. नारायण गौड़ा बनारस के बुनकरों व व्यापारियों से संवाद करेंगे। वाराणसी के बुनकरों को रेशम की आपूर्ति की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इस दौरान 10 सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम भी रहेगी। बता दें कि कोरोना ने काशी की पहचान बनारसी साड़ी उद्योग की कमर तोड़ दी थी। कोरोना के चलते करघे थम गए थे और बुनकरों के सामने रोजगार का संकट पैदा हो गया था। बनारसी वस्त्र उद्योग एसोसिएशन के महामंत्री राजन बहल ने बताया कि डिपो खुलने से साड़ी कारोबारियों और बुनकरों को बड़ी राहत होगी। लोगों को अब बंगलूरू नहीं जाना होगा, समय और धन की बचत भी होगी। वाराणसी सिल्क ट्रेड एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वैभव अग्रवाल ने बताया कि यह बड़ी सहूलियत बनारस के साड़ी उद्योग से जुड़े लोगों के लिए है। एक तरह से संजीवनी ही मानिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed