{"_id":"583c918d4f1c1b0f1ede5b51","slug":"now-across-the-zebra-crossing-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जेब्रा क्रॉसिंग से पार करें सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जेब्रा क्रॉसिंग से पार करें सड़क
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 29 Nov 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
मलदहिया में जेब्रा क्रॉसिंग पर ट्रैफिक सिग्नल के इंतजार में रुके लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से सोमवार को 15 चौराहों और तिराहों पर जेब्रा क्रासिंग बनाई गई। इन स्थानोेें पर पैदल राहगीर अब जेब्रा क्रासिंग (सफेद-काली पट्टी) से सड़क पार करेंगे। वहीं, वाहनों को जेब्रा क्रासिंग के पहले रुकना होगा अन्यथा उनका चालान किया जाएगा। एसएसपी नितिन तिवारी के गंभीर रुख अख्तियार करने पर ट्रैफिक पुलिस भी यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के प्रति सक्रिय हुई है। रविवार को रथयात्रा, मलदहिया, गिरजाघर और पुलिस लाइन चौराहे पर एसएसपी ने ट्रैफिक सिग्नल लाइट को शुरू कराया था जबकि छह अन्य चौराहों पर भी यह व्यवस्था जल्द ही चालू होगी।
सोमवार को चारों चौराहों पर सिग्नल लाइट का पालन करते राहगीर दिखे। एसएसपी ने बताया कि इन चौराहों पर लाउड स्पीकर के जरिये लोगों को ट्रैफिक सिग्नल के प्रति जागरूक किया जाएगा। वहीं, एसपी ट्रैफिक आरबी चौरसिया ने बताया कि कचहरी गोलघर, पुलिस लाइन, इंग्लिशिया लाइन, चौकाघाट, मलदहिया, लोहा मंडी, तेलियाबाग, लहुराबीर, बेनियाबाग, मैदागिन, रथयात्रा, आईपी विजया, साजन तिराहा, सिगरा और भेलूपुर तिराहे पर जेब्रा लाइन बनवाई गई है। बताया कि इसके प्रति 15 दिनों तक आमजन को जागरूक किया जाएगा। इसके बाद अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि शहर में नगर निगम की ओर से 24 स्थानों पर ऑटो स्टैंड, 15 जगहों पर दो पहिया और चार पहिया वाहन स्टैंड बनाए गए हैं। ऑटो चालकों और आमजन से अपील है कि जहां पार्किंग का बोर्ड लगा हो, वहीं अपने वाहन खड़े करें। इन स्थानों के अलावा कहीं वाहन खड़े मिलेंगे तो उन्हें सीज किया जाएगा। उधर, सोमवार को नगर क्षेत्र में ब्लैक फिल्म और अवैध तरीके से हूटर, सायरन और बत्ती चलाने वाले 195 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन
सिगरा चौराहा पर पेयजल पाइप लाइन की मरम्मत के कारण सोमवार को दिनभर जाम लगा रहा। इस दौरान स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों, एंबुलेेंस में मौजूद मरीजों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लंका चौराहा, गोदौलिया-मैदागिन मार्ग, मैदागिन चौराहा, गोलघर कचहरी चौराहा और नई सड़क सहित कई स्थानों पर लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए सोमवार को पुलिस विभाग की ओर से डीएम और सीडीओ को सुझाव दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के कई चौराहों पर बड़े गोलंबर बेवजह ही बहुत ज्यादा जगह घेरे हुए हैं। यदि उनकी जगह लोहे के छोटे पुलिस बूथ स्थापित कर दिए जाएं तो आवागमन में आसानी होगी। इसके साथ ही बताया गया कि जिन चार चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट काम करना शुरू की है वहां होर्डिंग, बैनर हटाए जाने की आवश्यकता है। डीएम ने समस्याओं को संबंधित विभागों की मदद से दूर कराने का आश्वासन दिया है।