फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now 51067 students of inter will go to next class without examination

अब बिना परीक्षा अगली कक्षा में जाएंगे इंटर के 51067 विद्यार्थी

Fri, 04 Jun 2021 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Now 51067 students of inter will go to next class without examination
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा रद्द होने के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बृहस्पतिवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा भी निरस्त कर दी गई। इस फैसले के बाद जिले में 51,067 छात्रों को प्रमोट किया जाएगा। अब विद्यालयों के साथ ही छात्रों को भी प्रमोशन की गाइडलाइन का इंतजार है। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए इस साल 1,03, 940 परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरा था। हाईस्कूल के 52,873 और इंटर के 51,067 शामिल रहे।
विज्ञापन

पिछले दिनों यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा निरस्त करने के बाद सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा मंगलवार को रद्द की गई। इसके बाद से ही यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा भी रद्द करने की अटकलें लगाई जा रही थीं। जिस पर बृहस्पतिवार को विराम लग गया। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मई के पहले सप्ताह में हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा देने वाले छात्रों के प्री बोर्ड और नौवीं और ग्यारहवीं के नंबर भी पोर्टल पर अपलोड कराए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड की दोनों परीक्षाएं निरस्त कर दी गई हैं। छात्रों को प्रमोट करने के बारे में शासन की ओर से विस्तृत गाइडलाइन का इंतजार है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बोले प्रधानाचार्य
छात्रों की परीक्षा रद्द करने का फैसला छात्रों के स्वास्थ्य के हिसाब से ठीक है। अब प्रमोट करने के नियमों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, ताकि अगली कक्षा में दाखिले में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य, रामेश्वर महादेव इंटर कॉलेज, क्राइस्ट नगर
छात्र हित में सरकार ने परीक्षा रद्द करने का जो निर्णय लिया है, वह स्वागत योग्य है। अब माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से प्रमोट करने के लिए गाइडलाइन का इंतजार है।
-डॉ. प्रतिभा यादव, प्रधानाचार्य, आर्य महिला इंटर कॉलेज
कोरोना संक्रमण को देख परीक्षा न कराने का शासन ने सही फैसला लिया है। अब प्रमोशन के लिए गाइडलाइन छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए बनाया जाना चाहिए।
-डॉ. आनंद प्रभा सिंह, प्रधानाचार्य, निवेदिता शिक्षा सदन इंटर कॉलेज
सीबीएसई की परीक्षा टलने के बाद से ही यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। परीक्षा तो रद्द हो गई है, अब शासन की ओर से नियमावली का इंतजार है, जिसके आधार पर कार्रवाई शुरू की जाएगी।
- डॉ. श्रीप्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य, गंगापुर इंटर कॉलेज
बोले छात्र
परीक्षा की तैयारी लगभग पूरी हो गई थी। बस पाठ्यक्रम को दोहराया जा रहा था। अब परीक्षा निरस्त होने के बाद प्रमोट करने के नियमों का इंतजार है। उसके आधार पर आगे का फैसला लेंगे।
- अंकित कुमार यादव, छात्र
कोरोना संक्रमण की वजह से विद्यालय भले ही बंद रहा, लेकिन ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी चलती रही। अब बोर्ड की ओर से प्रमोशन का क्या आधार होता है, इसकी उत्सुकता बढ़ गई है।

- मनिष्का पांडेय, छात्रा
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परिस्थिति को देख फैसला तो सही लिया है। अब प्री बोर्ड और 11वीं में मिले नंबर के आधार पर कैसे प्रमोशन का मूल्यांकन करेंगे, इसका इंतजार है।
-नित्या त्रिपाठी, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed