फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Notices have been issued to illegal constructions

अवैध निर्माणों को जारी किया गया है नोटिस 

Sun, 12 Jun 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 12 Jun 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
Notices have been issued to illegal constructions
शनिवार को वरुणा कॉरिडोर के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंची बीएचयू आईआईटी के विशेषज्ञों की टीम। 
पहले होटलों के अवैध कब्जे टूटेंगे फिर अतिक्रमण की जद में आने वाले रिहायशी मकानों का हिस्सा तोड़ा जाएगा। सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट वरुणा कॉरिडोर में बाधक बने 762 अवैध निर्माणों को तोड़ने की शुरुआत जल्द होगी। इस बारे में डीएम विजय किरन आनंद ने कहा कि शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है। जल्द ही वरुणा किनारे के अवैध निर्माण तोड़े जाएंगे। 
विज्ञापन


पहले होटलों के बड़े अतिक्रमण तोड़ेंगे, बाद में दूसरों के कब्जे हटाए जाएंगे। उधर, शनिवार को निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंची बीएचयू आईआईटी के विशेषज्ञों की टीम ने शास्त्री पुल से गोफाबीर मंदिर तक निरीक्षण कर सिंचाई विभाग से कार्ययोजना विवरण मांगा है।  
विज्ञापन


दरअसल जहां तक जमीन खाली थी, सिंचाई विभाग ने काम पूरा कर लिया है। आगे होटल की तरफ निर्माण कराया जा रहा है तो अवैध निर्माण बाधक बन रहे हैं। इसकी जानकारी अधिकारियों ने डीएम को दी। इस पर डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट एसएन शुक्ल को अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब आदिकेशव घाट से लेकर डीएम बंगले तक 10 किमी दायरे में आने वाले बड़े होटलों के अवैध निर्माण तोड़े जाएंगे। इस कार्रवाई में प्रशासन के अलावा वीडीए, नगर निगम, सिंचाई विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे। उधर, बीएचयू आईआईटी की टीम ने भी मौके का जायजा लिया। टीम में प्रो. प्रभात कुमार सिंह, प्रो. एसडी प्रसाद, प्रो. अरुण प्रसाद, एसोसिएट प्रोफेसर पीबी रामूडू शामिल रहे। सिंचाई विभाग की ओर से    मुख्य अभियंता राजेंद्र सिंह, आलोक जैन, एसएन पांडेय ने कॉरिडोर के लिए चल रहे कार्यों की जानकारी दी। 


बताया कि दलदली जमीन होने के चलते दिक्कत आ रही है। इसके लिए मुंबई से एक मशीन मंगाई गई है जो उन स्थानों पर काम करेगी जहां जेसीबी या अन्य उपकरण नहीं जा पा रहे हैं। मुख्य अभियंता ने बताया कि बीएचयू के विशेषज्ञों की राय ली जा रही है ताकि और बेहतर काम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed