{"_id":"5f359e958ebc3e294b1b5599","slug":"notice-varanasi-news-vns541386736","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापक को प्रतिकूल प्रविष्टि, 10 शिक्षकों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाध्यापक को प्रतिकूल प्रविष्टि, 10 शिक्षकों का वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी। मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुलगी बृहस्पतिवार को अचानक सेवापुरी विकास खंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की और गड़बड़ी मिलने पर ब्लॉक कर्मियों को फटकार लगाई। वहीं प्राथमिक विद्यालय अमीनी में कायाकल्प के तहत विद्यालय में हो रहे कार्यों में गड़बड़ी मिलने पर प्रधानाध्यापक को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए नौ सहायक अध्यापक व एक शिक्षामित्र के वेतन पर रोक लगा दी।
निरीक्षण में महिला समूह के गठन और सीसीएल कार्य संतोषजनक नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए एडीओ को चेतावनी दी। उन्होंने ग्राम पंचायत भवनों के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारियों को सेवापुरी ब्लाक में बन रहे 14 गो आश्रय स्थल के निर्माण में प्रगति लाने का निर्देश दिया। खंड विकास अधिकारी से कहा कि लंबित काम शीघ्र पूरा कराएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय अमीनी में कायाकल्प के तहत विद्यालय में हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने मानकों के अनुरूप कार्य नहीं पाया। वहीं कंपोजिट ग्रांट की धनराशि का उपयोग भी सही ढंग से नहीं किया गया। साथ कोरोना काल में ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था भी ठीक नहीं मिली। इस पर सीडीओ ने प्रधानाध्यापक सुदर्शन सिंह को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए नौ सहायक अध्यापक व एक शिक्षामित्र का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया है।