फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Notice to smart city regarding pouring water on the road

Varanasi News: सड़क पर पानी बहाने को लेकर स्मार्ट सिटी को नोटिस

Sun, 22 Oct 2023 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Notice to smart city regarding pouring water on the road
लहरतारा-चौकाघाट फ्लाइओवर के नीचे बसे नाइट बाजार की दुकानों से निकलने वाला दूषित जल सड़क पर बहाया जा रहा है। इसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने स्मार्ट सिटी को नोटिस दिया है। रोडवेज से लहरतारा तक दोनों तरफ का मार्ग खराब हो गया है। यही नहीं सड़क पर पड़ी मिट्टी के कारण सड़क पर चलना दूभर है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एके द्विवेदी ने बताया रोडवेज से लेकर कैंट होते हुए लहरतारा जाने वाले मुख्य के निर्माण और देखरेख की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की है। विभाग के सहायक अभियंता से जांच कराने के बाद मामला सामने आया कि लहरतारा-चौकाघाट पुल के नीचे बसे नाइट बाजार की दुकानों का दूषित जल मुख्य मार्ग पर बहाया जा रहा है। इस गंभीर अनियमितता को देखते हुए स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को नोटिस भेज कर जल्द से जल्द दूषित जल निकासी बंद कराने को कहा गया है। यदि ऐसा नहीं होता तो जिलाधिकारी के माध्यम से नगर आयुक्त को पत्र जारी कराएंगे।
विज्ञापन



जल्द होगी मरम्मत
लहरतारा-चौकाघाट सर्विस लेन मार्ग पं. कमला पति त्रिपाठी स्कूल के पास सबसेे अधिक क्षतिग्रस्त है। इस स्थान पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं जिससे वाहनों को हिचकोले खाने पड़ रहे हैं। मुख्य अभियंता एके द्विवेदी ने बताया कि इस मार्ग का सर्वे करा लिया गया है। एक से दो दिन के अंदर ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed