फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Notice sent to Congress leader Rahul Gandhi Congress matter is related to America

राहुल गांधी हाजिर हो... : कांग्रेस नेता को पेश होने के लिए भेजी गई नोटिस, अमेरिका से जुड़ा है ये मामला

Fri, 07 Mar 2025 03:35 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Mar 2025 03:35 AM IST
सार

आरोप है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में एक बयान दिया था, जो विवादित है। इस मामले में अदालत ने सारनाथ थाने को भी आदेश जारी किया है। 

विज्ञापन
Notice sent to Congress leader Rahul Gandhi Congress matter is related to America
राहुल गांधी। - फोटो : Social Media

विस्तार

Rahul Ghandhi : लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भड़काऊ भाषण के एक मामले में 17 मार्च को अपर सत्र न्यायाधीश पंचम की कोर्ट में पेश होने के लिए गुरुवार को स्पीड पोस्ट से नोटिस भेजा गया। अदालत ने थानाध्यक्ष सारनाथ को सांसद को सूचित कर नियत तिथि पर पेश होकर अपना पक्ष रखने को कहा है। 

विज्ञापन


सारनाथ थाना क्षेत्र के तिलमापुर के पूर्व ग्राम प्रधान नागेश्वर मिश्र ने एसीजेएम/एमपी-एमएलए कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था। आरोप है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमेरिका में भारत में सिखों के असुरक्षित होने को लेकर बयान दिया था। यह देश में गृह युद्ध छेड़ने की साजिश थी। 
विज्ञापन


परिवाद को अवर न्यायालय ने 28 नवंबर 2024 को खारिज कर दिया था। अवर न्यायालय के आदेश के खिलाफ सत्र अदालत में राज्य सरकार और राहुल गांधी को पक्षकार बनाते हुए निगरानी अर्जी दाखिल की गई। इस पर अदालत ने पक्ष रखने के लिए राहुल गांधी और राज्य सरकार को नोटिस जारी करने का आदेश 25 फरवरी को दिया था। आदेश के क्रम में गुरुवार को नोटिस भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed