फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Notice of disposal put without redressing the complaint

शिकायत दूर किए बिना डाल दी निस्तारण की सूचना

Sat, 27 Nov 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Notice of disposal put without redressing the complaint
नगर निगम की कार्यशैली फिर से सवालों के घेरे में है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की गई शिकायतों का निस्तारण किए बिना ही विभाग ने निस्तारण कराने की सूचना जारी कर दी है। छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने नगर निगम के अधिकारियों पर सीएम पोर्टल पर गलत सूचना देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि काशी को स्मार्ट दिखाने के लिए अधिकारी मुख्यमंत्री के हेल्पलाइन नंबर पर फर्जीवाड़े का खेल खेल रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व उपाध्यक्ष ने बताया कि मिंट हाउस इलाके में जहां छावनी की शुरूआत होती है तिराहे के निकट नुक्कड़ पर लंबे समय से सीवर सड़क पर बह रहा है, लेकिन इसकी किसी ने सुधि नहीं ली। इस बाबत 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई गई। शुक्रवार की सुबह मोबाइल पर मैसेज आया कि उस शिकायत का निस्तारण कर दिया गया है, जिसकी आख्या जन सुनवाई पोर्टल ऐप पर देखी जा सकती है, लेकिन हकीकत में ऐसा कुछ हुआ ही नहीं। मौके पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। न तो सीवर साफ हुआ, न मैनहोल के ढक्कन को ही सुव्यवस्थित किया गया। सड़क पर हालात पहले जैसे ही हैं। शैलेंद्र सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को अधिकारी गलत रिपोर्ट दे रहे हैं जिससे जनता हैरान व परेशान हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed