फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Notice issued to two cattle keepers for uncleanliness and operating a dairy in the city

Varanasi News: दो पशुपालकों को गंदगी और शहर में डेयरी संचालित करने पर नोटिस

Fri, 21 Mar 2025 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to two cattle keepers for uncleanliness and operating a dairy in the city
वाराणसी। नगर क्षेत्र में दो पशुपालकों की ओर से डेयरी संचालित करने पर नोटिस जारी किया गया है। अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय ने निरीक्षण में पाया कि जैतपुरा क्षेत्र में कुछ पशुपालकों की ओर से घनी बस्ती में अवैध रूप से डेयरी संचालित की जा रही है। मुन्ना यादव और मदन यादव के यहां दुधारू जानवरों को पाल कर डेयरी संचालित करते पाया। गोबर को सीधे सीवर लाइन में डाला जा रहा है। इस डेयरी संचालन से क्षेत्र में काफी गंदगी मिली। अपर नगर आयुक्त ने दोनों पशुपालकों के विरुद्ध ‘दुधारू पशु नियंत्रण एवं विनियमन उपविधि के तहत कार्रवाई कर नोटिस जारी किया। पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि दुधारू पशुओं को पकड़कर गोशाला में संरक्षित किया जाए। अपर नगर आयुक्त ने सभी पशुपालकों को सचेत किया कि वे नगर क्षेत्र में डेयरी का संचालन बंद करें, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed