{"_id":"61f2e0ff94818324492e2191","slug":"notice-issued-for-violation-of-code-of-conduct-against-comgress-leader-in-varanasi-for-2000-pamphlets-with-photos-of-rahul-and-priyanka-gandhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: वाहन जांच में मिले राहुल- प्रियंका के फोटो लगे 2000 पंपलेट, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: वाहन जांच में मिले राहुल- प्रियंका के फोटो लगे 2000 पंपलेट, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष को नोटिस
Thu, 27 Jan 2022 11:44 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:44 PM IST
सार
वाराणसी महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे की टाटा सफारी में कांग्रेस पार्टी के प्रचार सामग्री के रूप में लगभग 2000 पंपलेट पाया गया। पंपलेट में प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी की फोटो लगी है,
विज्ञापन
अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ ने जारी किया आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस
- फोटो : Social Media
विस्तार
अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ ने कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे को गुरुवार को आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस जारी किया है। उन्हें 48 घंटे में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। अगर इस अवधि में उनकी ओर से जवाब नहीं मिलता तो यह माना जाएगा कि उन्हें इस संबंध में कुछ नहीं कहना है।
विज्ञापन
ऐसा होने पर निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे की टाटा सफारी में कांग्रेस पार्टी के प्रचार सामग्री के रूप में लगभग 2000 पंपलेट पाया गया। पंपलेट में प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी की फोटो लगी है।
विज्ञापन
मगर चुनाव आयोग के अनुसार मुद्रक व प्रकाशन करने वाले का नाम उल्लिखित नहीं है, जो आदर्श आचार संहिता की धारा-127(क) के उल्लंघन की परिधि में आता है। अपर नगर मजिस्ट्रेट अंशिका दीक्षित ने बताया कि एसएसटी टीम ने बृहस्पतिवार की देर शाम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उस दौरान यह प्रचार सामग्री जब्त की गई।
विज्ञापन
पढें: भाजपा विधायक के पिता को सपा ने बनाया प्रत्याशी, पूर्वांचल की इस सीट पर पिता और पुत्र में जंग संभव