फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Notebandi RBI not giving orders, 20 billion notes Old Dump

नोटबंदी : आरबीआई नहीं दे रहा आदेश, 20 अरब के पुराने नोट डंप

Thu, 20 Jul 2017 12:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 20 Jul 2017 12:10 PM IST
विज्ञापन
Notebandi RBI not giving orders, 20 billion notes Old Dump
पुराने नोट - फोटो : ANI

नोटबंदी के समय जमा कराए गए 500-1000 के पुराने नोटों की वापसी के बारे में अब तक आरबीआई का कोई आदेश न आने की वजह से बैंकों के चेस्ट पुराने नोटाें से भरे हैं।

विज्ञापन


आठ नवंबर को नोटबंदी की घोषणा के बाद 10 नवंबर से 30 दिसंबर तक बनारस में जमा बीस अरब रुपये वापस कब आरबीआई जाएंगे, इस बारे में कोई निर्णय नहीं हो सका है। बैंक अधिकारी आरबीआई के दिशा-निर्देश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद 50 दिन तक चली पुराने नोटों को बदलने, जमा करने की प्रक्रिया में बनारस में करीब 20 अरब से अधिक पुराने नोट जमा हुए थे। सूत्रों की मानें तो जमा करने की अवधि बीतने के बाद कुछ ही पुराने नोट आरबीआई को भेजे जा सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब से अब तक 20 अरब के नोट बैंकों के चेस्ट में जमा पड़े हैं। बैंक सूत्रों के मुताबिक आरबीआई ने पुराने नोटों की गिनती कराने का निर्णय लिया है, ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही सभी जगहों से पुराने नोट मंगा लिए जाएंगे।


अग्रणी बैंक के प्रबंधक रंजीत सिंह ने कहा कि आरबीआई की ओर से पुराने नोटों को मंगाने के लिए अब तक कोई पहल नहीं हुई है। जिले में करीब बीस अरब के पुराने नोट बैंकों के चेस्ट में रखे हैं। जैसे ही आदेश आ जाएगा, उसे तत्काल भिजवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed