{"_id":"582e18234f1c1b5736900a7f","slug":"notbandi-months-wages-in-advance-to-give-business","type":"story","status":"publish","title_hn":"महीनों की मजदूरी एडवांस दे रहे कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महीनों की मजदूरी एडवांस दे रहे कारोबारी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 18 Nov 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
नोट बंदी का असर मजदूरों पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योग-व्यापार में घाटे के बहाने कर्मचारियों को पैसा रोकने वालों का रुख बदल गया है। रद्दी बन चुके काले धन को कारोबारी ‘व्हाइट’ करने के लिए अपने कर्मचारियों और मजदूरों को कई-कई महीने का वेतन एडवांस में दे रहे हैं। एडवांस के साथ बोनस भी दिया जा रहा है। कुछ गद्दीदार और व्यापारी अपने कर्मचारियों को लाइन में लगाकर अपनी 500-1000 के पुराने नोट की गड्डियों को कम कर रहे हैं।
बैंकों और डाकघरों में पुराने नोट बदलने के लगने वाली लंबी कतार की वजह यही है। बुनकर और अन्य प्रकार के श्रमिकों की बड़ी संख्या लाइन में लग रही है। सरैयां के रफीक, आमिर, पुराना पुल के रमजान अली, मुनौव्वर ने बताया कि गद्दीदार या मालिकों द्वारा उन्हें
छह से आठ महीने की सैलरी एडवांस में दे दी गई है। वे लाइन में लगकर अपनी एडवांस कमाई को बाजार में चलने वाले नोट में बदलवा रहे हैं।
एडवांस में मिले पैसों को बदलने में पूरा परिवार लाइन में नजर आ रहा है। उन्हें तो बस इस बात की खुशी है कि जहां मालिक से केवल यह सुनने को मिलता है कि अभी पैसे नही है अगले महीने तुम्हारा पैसा देंगे, वह महीनों की सैलरी एडवांस में बांट रहे हैं।