फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Not power struggle will continue for the change order

सत्ता नहीं व्यवस्था परिवर्तन के लिए जारी रहेगा संघर्ष

Fri, 03 Jul 2015 01:58 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
Not power struggle will continue for the change order

वाराणसी। अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की 66वीं जयंती पर जगतपुर इंटर कालेज के मैदान पर आयोजित स्वाभिमान रैली के बहाने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने पार्टी पर अपनी पकड़ और ताकत का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

गुुरुवार की दोपहर आयोजित रैली में हजारों की भीड़ से गद्गद अनुप्रिया पूरे फार्म में दिखीं और सत्ता से लेकर व्यवस्था परिवर्तन तक की हुंकार भरी। दलित और आदिवासी महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण मांगा। साथ ही केंद्र सरकार से नए सिरे से जनगणना कराने की मांग भी की।
विज्ञापन

अनुप्रिया ने पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश के बाहर भी संघर्ष को जरूरी बताया। कहा कि प्रदेश में सत्ता की स्वाद चखने वाली  सपा, बसपा और अन्य दलों ने सामाजिक न्याय को तीलांजलि दे दी है। देश में जो जनगणना कराई गई है, वह सही नहीं है। केंद्र सरकार को नए सिरे से जनगणना करानी चाहिए ताकि सही आंकड़े सामने आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवस्था परिवर्तन की आवाज की बुलंद ः अद की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया ने कहा कि अपने हक, अधिकार और सम्मान से वंचित गरीब किसान, मजदूर, पिछड़े और दलित को भागीदारी दिलाने का स्वप्न अपना दल के संस्थापक ने देखा था, जिसे आज पूर किए जाने की आवश्यकता है।
महिला आरक्षण पर आज भी हमारी सरकार खामोश है। दलित, पिछडी व आदिवासी महिलाओं के लिए आरक्षण का अलग कोटा बनाए बगैर उनके साथ न्याय नहीं हो सकता। कहा कि सत्ता परिवर्तन तो बार-बार हुआ मगर व्यवस्था परिवर्तन हमारा लक्ष्य है। कैंट रेलवे स्टेशन का नाम सरदार पटेल पर रखने की मांग ः अनुप्रिया ने कहा कि केंद्र सरकार की किसी भी योजना में दलितों का स्थान तय नहीं है।
 न्यायपालिका में भी हमारी भागीदारी सिर्फ तीन फीसद है। मीडिया में दलितों की भागीदारी शून्य है। उन्होंने कैंट रेलवे स्टेशन का नाम सरदार पटेल के नाम पकी मांग की। साथ ही सरदार पटेल के दिल्ली के औरंगजेब रोड स्थित आवास को राष्ट्रीय स्मारक बनाने की मांग भी की। सपा सरकार पर साधा निशाना ःप्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए अनुप्रिया ने कहा कि प्रदेश में किसानों की स्थिति दयनीय है।
पानी, बिजली, खाद कुछ भी मयस्सर नहीं। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। सपा कार्यकर्ता खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे। भ्रष्टचार चरम पर है। महामहिम ने ठीक कहा है कि प्रदेश की पुलिस भैंस और मुर्गी चोर ही खोज रही है। पार्टी की अंदरुनी कलह पर भी बेलौस बोलीं ः राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद को लेकर पार्टी में चल रहे खींचतान पर अनुप्रिया ने बड़ी बेबाकी से कहा कि कुछ समय से पार्टी में द्वंद्व की स्थितियां पैदा हुई हैं।

जिसके पीछे पार्टी और परिवार के कुछ लोगों की व्यक्तिगत ख्वाहिशें छुपी हुई हैं। मगर इन तमाम झंझावतों और चुनौतियों से निकलकर अपना दल नए कलेवर में डॉ. सोनेलाल के मिशन को आगे बढ़ाने का काम करता रहेगा। रैली में राष्ट्रीय महासचिव नीलरतन पटेल, दिनेश शुक्ला, विकास तिवारी, माता बदन तिवारी, अजय मिश्र, धर्मराज पटेल आदि ने भी विचार व्यक्त किये। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विधायक आरके वर्मा और संचालन राजेंद्र प्रसाद पाल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed