फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Not only on Kumbh, meeting of scholars kept happening from time to time

सिर्फ कुंभ पर नहीं समय-समय पर होती रहे विद्वतजनों की मुलाकात

Wed, 15 Dec 2021 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Not only on Kumbh, meeting of scholars kept happening from time to time
श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी ने मंगलवार को संकट मोचन मंदिर में महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र से मुलाकात की। इस मौके पर काशी के विकास और शास्त्रों पर चर्चा हुई। इस मौके पर संकट मोचन महंत ने तुलसीदास की कृतियों के प्रसंगों को सुनाया। कैलाशानंद गिरी ने कहा अब विद्वतजनों की समय-समय पर मुलाकात होते रहनी चाहिए। अब शास्त्रार्थ परंपरा शुरू होनी चाहिए। कहा कि सिर्फ कुंभ पर ही संत मिलन नहीं होना चाहिए। काशी विद्वानों की नगरी है। महामंडलेश्वर ने कहा कि वे छात्र जीवन में राजघाट से संकट मोचन पैदल आते थे और 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ करते थे। हनुमान जी की कृपा से उन्हें वाइ श्रेणी से वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली है। इस मौके पर भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भी मौजूद रहे। इससे पूर्व साध्वी ऋतंभरा ने महंत संकट मोचन से मुलाकात की। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के मौके पर बनारस पहुंची मुख्यमंत्रियों की पत्नियों ने संकट मोचन में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed