{"_id":"5e81a67f8ebc3e76c6048a23","slug":"northeast-railway-will-also-prepare-isolation-ward-in-train-coach-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्वोत्तर रेलवे भी ट्रेन के कोच में तैयार करेगा आइसोलेशन वार्ड, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वोत्तर रेलवे भी ट्रेन के कोच में तैयार करेगा आइसोलेशन वार्ड, तैयारियां शुरू
Mon, 30 Mar 2020 01:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 30 Mar 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
आइसोलेशन के लिए ट्रेन की बोगियों को तैयार किया जा रहा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से बचाव को लेकर तैयारियां जारी है। इसी कड़ी में उत्तर रेलवे ने खाली पड़े ट्रेन के कोच को आईसोलेशन वार्ड में बदलना की तैयारी शुरू कर दी है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम संजय त्रिपाठी ने एलएचबी कोच को आईसोलेशन वार्ड में बदलने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
रविवार को उन्होंने ट्वीट करके भी यह जानकारी दी। इसी के तहत उत्तर रेलवे के कैंट रेलवे स्टेशन के वाशिंग लाइन में खड़े एक एलएचबी कोच के रैक को आईसोलेशन वार्ड के लिए रिर्जव किया गया है। कागजी कार्रवाई के बाद जल्द ही आईसोलेशन वार्ड में तब्दील किया जाएगा। उधर, पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में भी इस तरह की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि अभी इस तरह का निर्देश नहीं मिला है, हालांकि इस तरह की तैयारियों के लिए हम तैयार हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए नई दिल्ली, लखनऊ समेत अन्य महानगरों के खाली पड़ी ट्रेन की बोगियों को आइसोलेशन वार्ड में बदल दिया गया है।
विज्ञापन
आश्रयगृह में हुआ फ्यूमिगेशन
कैंट रेलवे स्टेशन के यात्री हाल में बनाए गए आश्रयगृह की साफ-सफाई की जा रही है। रविवार को स्टेशन के सफाई कर्मियों ने फ्यूमिगेशन करके अन्य स्थानों को सैनिटाइजर से सफाई की।
कैंट रेलवे स्टेशन के यात्री हाल में बनाए गए आश्रयगृह की साफ-सफाई की जा रही है। रविवार को स्टेशन के सफाई कर्मियों ने फ्यूमिगेशन करके अन्य स्थानों को सैनिटाइजर से सफाई की।