{"_id":"6206c0f5baf8a11a25359be4","slug":"nomination-will-be-done-in-shubh-muhurta-on-14-16-and-17-varanasi-news-vns6381638136","type":"story","status":"publish","title_hn":"14,16 और 17 को शुभ मुहूर्त में होगा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14,16 और 17 को शुभ मुहूर्त में होगा नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में बनारस में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि अभी तक किसी भी प्रमुख दल के प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है। 10 से 17 फरवरी तक होने वाले नामांकन में अब बस तीन दिन ही बचे हैं। ऐसे में जीत पक्की करने के लिए नेता पर्चा दाखिल करने के लिए शुभ मुहूर्त का पता लगा रहे हैं। इसके लिए ज्योतिर्विदों से सलाह मशविरा लिया जा रहा है।
ज्योतिर्विद डॉ. गणेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि 14, 16 और 17 फरवरी को नामांकन के लिए दिन भर शुभ मुहूर्त है। इसमें 14 को सर्वार्थसिद्धि और रवियोग का संयोग बन रहा है। दिन भर दोनों योग में नामांकन किया जा सकता है। काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि 16 फरवरी को माघी पूर्णिमा का संयोग बन रहा है। नामांकन के लिए दिन भर शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं। बीएचयू के ज्योतिष विभाग के प्रो. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि 17 फरवरी को कृष्णपक्ष की प्रतिपदा है और सुबह से ही त्रिपुष्कर योग लग जाएगा। इस दौरान किया गया कोई भी शुभ कार्य तीन गुना फलदायी होता है।
नामांकन के लिए मुहूर्त
14- सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 11:24 से दिन भर, रवि योग
16- माघी पूर्णिमा
17-कृष्णपक्ष की प्रतिपदा, सुबह से देर रात तक त्रिपुष्कर योग