फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nomination papers purchased for participation in the election of Bar Association

Varanasi News: बार एसोसिएशन के चुनाव में भागीदारी के लिए खरीदे नामांकन पत्र

Fri, 15 Dec 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Nomination papers purchased for participation in the election of Bar Association
मिर्जापुर। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन शुरू होगा। नामांकन की प्रक्रिया दो दिन तक चलेगी। इस बीच बृहस्पतिवार को चुनाव में भागीदारी की इच्छा रखने वाले अधिकांश दावेदारों ने नामांकन फार्म खरीद लिया।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 20 दिसंबर को होना है। बृहस्पतिवार को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिव, उप सचिव प्रशासन, उप सचिव प्रकाशन, उप सचिव पुस्तकालय, कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य के दावेदारों ने नामांकन फार्म की खरीद की। नामांकन फार्म की बिक्री के साथ ही चुनाव को लेकर सरगर्मी भी बढ़ गई। शुक्रवार और शनिवार को नामांकन होना है। 17 दिसंबर को नामांकन वापसी की तिथि तय की गई है। चुनाव में 19 दिसंबर को टेंडर मतदान और 20 दिसंबर को सामान्य मतदान के बाद मतगणना होगी। जिसमें विजेता का फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed