{"_id":"685ef0af9791084153066a6f","slug":"nodal-officers-did-not-reach-the-chaupal-secretaries-resolved-the-issue-varanasi-news-c-190-1-svns1007-142920-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: चौपाल में नहीं पहुंचे नोडल अधिकारी, सचिवों ने किया समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: चौपाल में नहीं पहुंचे नोडल अधिकारी, सचिवों ने किया समाधान
विज्ञापन
इंदरपुर। ग्रामीणों की समस्याओं का गांव स्तर पर ही समाधान करने के उद्देश्य से हर शुक्रवार को ग्राम पंचायतों में आयोजित चौपाल में ब्लाॅक स्तरीय नोडल अधिकारी नहीं पहुंचे। सचिवों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर समाधान का भरोसा दिया।
नगरा ब्लाॅक के बराइच ग्राम पंचायत में पंचायत भवन पर लगी ग्राम चौपाल में बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में उत्पन्न हो रही दिक्कतों से अवगत कराया गया। सचिव वरुण सहाय ने इस बाबत ग्रामीणों को जानकारी देते हुए निर्धारित समय सीमा व प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया के संबंध में विशेष जानकारी दी। इसके अतिरिक्त राशनकार्ड व पेंशन के भी मामले प्रस्तुत हुए। फैमिली आईडी व जीरो पावर्टी पर भी चर्चा हुई।
अध्यक्षता ग्राम प्रधान हीरा कांदू ने किया। इस मौके पर पंचायत सहायक प्रियंका राजभर व ग्राम रोजगार सेवक धनंजय चौहान मौजूद रहे। खनवर नेवादा में पंचायत भवन के अभाव में ग्राम प्रधान के आवास पर आयोजित ग्राम चौपाल में आवास व पेंशन के मामले आए। सचिव शिप्रा सिंह ने बताया कि आवास के लिए ग्राम पंचायतों में सर्वे किया गया है, जो पात्र लाभार्थी होंगें, उन्हें आवास से लाभान्वित किया जाएगा। ग्राम प्रधान अजय शर्मा की गैर मौजूदगी में अध्यक्षता उनके अनुज संजय शर्मा ने किया। एडीओ पंचायत प्रमोद सिंह ने बताया कि ब्लाॅक मुख्यालय पर आयोजित संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक के कारण ग्राम चौपाल में उपस्थित नहीं हो सके।