फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   no shortage of oxygen during surgery to hyperbaric therapy in bhu hospital

Varanasi News: हाइपरबेरिक थेरेपी से सर्जरी में नहीं होगी Oxygen की कमी, ऐसी सुविधा से लैस हुआ BHU ट्रॉमा सेंटर

Mon, 06 May 2024 10:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 06 May 2024 10:39 PM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में इस व्यवस्था से यहां आने वाली मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी। इसके लिए प्रबंधन काफी दिनों से प्रयासरत था। 

विज्ञापन
no shortage of oxygen during surgery to hyperbaric therapy in bhu hospital
उद्घाटन करते हुए अतिथिगण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएमएस बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में सोमवार को मरीजों की सुविधा के लिए हाइपरबेरिक ऑक्सीजन थेरेपी (एचबीओटी) की शुरुआत हुई। बीएचयू के पूर्व रेक्टर प्रो. वीके शुक्ला, महामना कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. एस प्रधान ने उद्घाटन कर इस सुविधा को मरीजों को समर्पित किया। इस थेरेपी के प्रयोग से सर्जरी के समय मरीजों को ऑक्सीजन की कमी नहीं होने पाएगी।

विज्ञापन


ट्रॉमा सेंटर में घटनाओं में घायल मरीजों की इमरजेंसी में सर्जरी करनी पड़ती है। ट्रॉमा सेंटर प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह ने बताया कि एचबीओटी एक दबाव वाले कक्ष के भीतर ऑक्सीजन का प्रबंधन करता है। थर्मल बर्न, कार्बन मोनो ऑक्साइड विषाक्तता, मधुमेह सहित स्थितियां, घाव न भरने वाले अल्सर, ऑस्टियोमाइलाइटिस आदि के उपचार में इसका प्रयोग किया जाता है। इससे चोटों से जूझ रहे व्यक्तियों के उपचार में भी राहत होगी।
विज्ञापन


प्रो. वीके शुक्ल ने कहा कि हाइपरबेरिक ऑक्सीजन थेरेपी सुविधा का चालू होने से सर्जरी के समय ऑक्सीजन की जरूरत को पूरा किया जा सकेगा। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान के निदेशक प्रो. एस प्रधान ने कहा कि इस तरह की सेवा की शुरुआत मरीजों के बेहतर इलाज के लिए बड़ी पहल है। इस दौरान ट्रॉमा सेंटर में आधुनिक सुविधाओं वाली मशीनीकृत लॉन्ड्री का भी उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में डॉ. गगनदीप भनोट, प्रो. राजेश मीना, प्रो. कविता मीना, प्रो. अंकुर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed