फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   no relaxation in seven districts including Varanasi, functioning in government offices from today

# Lock down: सरकारी दफ्तरों में आज से होगा कामकाज, वाराणसी समेत सात जिलों में कोई छूट नहीं

Mon, 20 Apr 2020 12:28 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 20 Apr 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
no relaxation in seven districts including Varanasi, functioning in government offices from today
Government office (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

शासन की घोषणा के मुताबिक सोमवार से पूर्वांचल के वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल के जिलों में सरकारी कार्यालय खुलेंगे। इनमें केवल सरकारी कामकाज होगा जबकि जनता को कार्यालय में तीन मई तक आना प्रतिबंधित रहेगा। जिलों में अवस्थापना से जुड़े काम शुरू हो जाएंगे। सड़क, शौचालय का निर्माण कार्य तथा मनरेगा का काम प्रारंभ हो जाएगा।

विज्ञापन


लॉकडाउन की समयावधि का पूरी सख्ती के साथ पालन किया जाएगा। सड़कों पर वाहनों की चेकिंग जारी रहेगी तथा अनावश्यक घूमने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारी  मास्क पहन कर ही अपने दफ्तरों में काम करेंगे। इसके अलावा वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर, मिर्जापुर, बलिया, मऊ, चंदौली में कोई नयी छूट नहीं दी जाएगी। सोमवार को हालात की समीक्षा के बाद छूट देने पर विचार किया जाएगा।  
विज्ञापन


जौनपुर, भदोही और सोनभद्र में ग्रामीण क्षेत्रों में जन सेवा केंद्रों का संचालन 20 अप्रैल से आरंभ हो जाएगा। इसके अलावा कृषि मशीनरी की दुकानें, स्पेयर पार्ट्स, फसलों की कटाई, बुवाई से संबंधित कृषि मशीन, नगरीय सीमा के बाहर की औद्योगिक इकाइयां, ईंट भट्ठे, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां, पशु अस्पताल, पशु चारा की दुकानें, स्वरोजगार से जुड़े व्यक्ति प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, मोटर मैकेनिक, कारपेंटर, ई-कॉमर्स के जरिए आपूर्ति सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क की शर्तों के साथ शुरू होंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भदोही के डीएम राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि स्वास्थ्य, कृषि, मत्स्य पालन, पशु पालन, वित्तीय क्षेत्र (बैंकिंग), आंगनबाड़ियों का संचालन, ऑनलाइन शिक्षा/दूरस्थ शिक्षा, मनरेगा का काम शुरू होंगे। सार्वजनिक उपयोगिता के क्षेत्र में माल और वस्तुओं के यातायात तथा उसके लोडिंग-अनलोडिंग भी शुरू होंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सभी को करना अनिवार्य होगा। 


आजमगढ़ के सीडीओ आनंद शुक्ला ने बताया कि सभी सरकारी कार्यालय 30 फीसदी कर्मियों के साथ सोमवार से कार्य करेंगे। मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय आदि के कार्य जल्द शुरू होंगे। आवश्यक सेवाओं में शामिल मेडिकल, राशन और सब्जी की दुकानों के साथ खेती और खेती से संबंधित यंत्रों, पंचर की दुकानें जैसे खुल रही हैं वैसे ही खुलेंगी। जिले के हॉटस्पॉट मुबारकपुर के नयापुरा सीकठी के आस पास केवल आवश्यक सेवाओं वाली सरकारी कार्यालय ही कार्य करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed