Varanasi Weather: काशी में बादल बेवफा... दो दिन से छाए, मंडराए, पर बरसे नहीं; नया मानसून मैप जारी
Varanasi News: नया मानसून मैप जारी कर बताया गया है कि मानसून सोनभद्र के रास्ते काशी की ओर पहुंच रहा है। हालांकि काशी में मंगलवार तक बारिश नहीं हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून 20-25 किलोमीटर पास में है फिर भी काशी में बादलों ने बेवफाई की। दो दिन से आसमान में ये मंडराते और भरमाते ही रह गए, लेकिन बारिश नहीं करा सके। जबकि मंगलवार को मानसून की अरब सागर वाली शाखा चंदौली में 25 किलोमीटर दूर तक पहुंच गई है।
काशी में मंगलवार को एक बार को लगा कि बारिश हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बुधवार को दिन या रात तक मानसून की बारिश होने के आसार और ऑरेंज अलर्ट दोनों है। पांच जुलाई तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को नया मानसून मैप जारी कर बताया है कि मानसून सोनभद्र के रास्ते काशी की ओर पहुंच रहा है। हालांकि काशी में मंगलवार तक बारिश तो न के बराबर रही मगर दिन से रात तक बादल छाए रहे। इससे काशी का पारा सामान्य से सिर्फ 1.2 डिग्री ऊपर 36.6 डिग्री सेल्सियस आ गया, वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री ज्यादा 36.6 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। पुरवा हवा 20 किमी प्रति घंटे की गति से बही।
इसे भी पढ़ें; Varanasi Airport: अकासा की चार और एअर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई उड़ान सेवा बंद, इन यात्रियों पर पड़ेगा असर
जुलाई में अच्छी बारिश के संकेत
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बनारस में बुधवार तक मानसून दस्तक दे सकता है। वहीं इस बार जुलाई में अच्छी बरसात देखने को मिल सकती है।
जून में काशी में सिर्फ 6.8 मिमी बारिश
जून महीने में पूर्वांचल के जिलों में प्रदेश में सबसे कम बारिश हुई। 6.8 मिमी के बारिश साथ बनारस भी प्रदेश का सातवां और पूर्वांचल का चौथा सबसे कम बरसात वाला जिला बन गया। जबकि चंदौली में सिर्फ एक मिमी, भदोही में 1.5 मिमी और जौनपुर में 5.6 मिमी बारिश हुई। यूपी के एक जिले में बारिश ही नहीं हुई। 35 जिलों में औसत से थोड़ी कम और 28 जिलों में बारिश काफी कम बारिश हुई। वहीं 11 जिलों में सामान्य बारिश हुई।