Varanasi: एक तो गर्मी की मार, ऊपर से वाराणसी मंडलीय अस्पताल का ये है हाल, जले- झुलसे लोगों के लिए आफत ही आफत!
जिला अस्पताल सहित अन्य जगहों से भी जले, झुलसे लोग आते हैं। मरीजों के लिए यहां हर बेड पर एसी लगवाई गई है। इसके अलावा केंद्रीयकृत सिस्टम भी है। लेकिन कुछ दिनों से केंद्रीयकृत एसी सिस्टम ठीक से नहीं चल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में 14 बेड का बर्न वार्ड बनाया गया है। लेकिन यहां कोई प्लास्टिक सर्जन नहीं है। ऐसे में समय-समय पर दूसरे चिकित्सकों की तैनाती रहती है, जो कि वार्ड में पहुंचकर मरीजों की निगरानी करते हैं।
यह भी पढ़ें- Bhadohi Encounter: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, तीन दर्जन से अधिक मामले हैं दर्ज
यहां जिला अस्पताल सहित अन्य जगहों से भी जले, झुलसे लोग आते हैं। मरीजों के लिए यहां हर बेड पर एसी लगवाई गई है। इसके अलावा केंद्रीयकृत सिस्टम भी है। लेकिन कुछ दिनों से केंद्रीयकृत एसी सिस्टम ठीक से नहीं चल रहा है। इससे यहां भर्ती चार मरीजों को परेशानी भी हो रही है।
बर्न वार्ड में केंद्रीयकृत एसी सिस्टम में कुछ तकनीकी खराबी है। उसे बनवाया गया था, फिर से उसमें खराबी आ गई है। उसे जल्द ही सही करा लिया जाएगा। प्लास्टिक सर्जन की कमी की वजह से मरीजों के हित में अन्य चिकित्सक भी मरीजों की सेवा में लगे हैं।-डा.एसपी सिंह, प्रमुख अधीक्षक, मंडलीय अस्पताल