{"_id":"6466f88f4df96a156d0bd9d6","slug":"bhadohi-encounter-miscreant-arrested-in-police-encounter-shot-in-leg-more-than-three-dozen-cases-registered-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi Encounter: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, तीन दर्जन से अधिक मामले हैं दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi Encounter: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, तीन दर्जन से अधिक मामले हैं दर्ज
Fri, 19 May 2023 09:48 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 19 May 2023 09:48 AM IST
सार
सिंहपुर निवासी शातिर अपराधी सत्यभान उर्फ दगधा का बीते काफी समय से पुलिस तलाश कर रही थी। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने घर आया हुआ है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस उसके घर गिरफ्तारी के लिए निकली।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। कोतवाली क्षेत्र के कैड़ा तेज सिंहपुर के पास हुए पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश के पैर में गोली लगी है। सिंहपुर निवासी बदमाश के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में तीन दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Varanasi Accident: 21 मई को आनी थी बरात, हादसे में पिता-भाई बहन की मौत, नहीं रुक रहे आंसू, बदहवास पड़ी मां
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सिंहपुर निवासी शातिर अपराधी सत्यभान उर्फ दगधा का बीते काफी समय से पुलिस तलाश कर रही थी। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने घर आया हुआ है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस उसके घर गिरफ्तारी के लिए निकली। इस बीच किसी तरह उसे भनक लग गई। जिसके बाद वह भागने की फिराक में लग गया, लेकिन पुलिस ने कैड़ा के पास उसकी घेराबंदी कर ली। अपने आपको चारों तरफ घिरा देख शातिर अपराधी ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सुरियावां सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे ज्ञानपुर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। देर रात सीओ अजय चौहान भी मौके पर जांच-पड़ताल करने पहुंचे। पुलिस ने बदमाश के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन