फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NO need of golden card for treatment in ayushman bharat yojana

आयुष्मान भारत योजना: गोल्डन कार्ड नहीं तो भी मिलेगा इलाज, बस ये करना होगा

Mon, 15 Oct 2018 11:11 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 15 Oct 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
NO need of golden card for treatment in  ayushman bharat yojana
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना  के तहत अब लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अगर संबंधित परिवार के मुखिया और परिवार के अन्य सदस्यों का नाम संबंधित पोर्टल पर दर्ज है तो अस्पताल पहुंचने पर बिना गोल्डन कार्ड दिखाए भी उनका इलाज तुरंत शुरू होगा। पोर्टल पर नाम आने के बाद संबंधित अस्पताल की ओर से गोल्डन कार्ड जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


 वाराणसी सीएमओ आफिस में हुई बैठक में इसका फैसला हुआ। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि बैठक में जिला प्रोग्राम कोआर्डिनेटर डॉ. जया राय, टीपीए हेरिटेज हेल्थ इश्योरेंस के कलस्टर कोआर्डिनेटर सौरभ शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

बताया कि अस्पतालों को सीएमओ की ओर से निर्देशित किया जा चुका है कि वह पात्र लाभार्थियों के अस्पताल आने पर तत्काल इलाज शुरू करें, जिससे कि उन्हें योजना का लाभ मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा भी लोग योजना के तहत पंजीकृत अस्पतालाें में जाकर अपना गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं। अगर कोई पात्र लाभार्थी सूची के बारे में जानना चाहता है तो वह टोल फ्री नंबर पर फोन कर सकता है। 

बीएचयू में खुलेगा नोडल सेंटर

आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का नोडल सेंटर बीएचयू अस्पताल में खोले जाने की तैयारी चल रही है। सेंटर में योजना से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के साथ ही गोल्डन कार्ड बनवाने और अन्य जानकारियां भी प्राप्त की जा सकेंगी।

आयुष्मान भारत के तहत पात्र लाभार्थियों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के उद्देश्य से जिले में 10 सरकारी और 75 निजी अस्पतालों को योजना से जोड़ा जाना है। अब तक 45 निजी अस्पतालों को जोड़ा जा चुका है।

दो दिन पहले ही बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रामा सेंटर को भी इसमें शामिल करने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां योजना का नोडल सेंटर खोला जा रहा है। इसके लिए सीएमओ डॉ. वीबी सिंह और अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजयनाथ मिश्र के बीच बातचीत के बाद अब नोडल सेंटर के लिए जगह का चयन किया जा रहा है।

नवंबर के पहले सप्ताह से सेंटर का संचालन शुरू होने की संभावना है। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजयनाथ मिश्र ने बताया कि जल्द ही जगह तय होने के बाद सेंटर खुल जाएगा, जिससे कि अधिक से अधिक लोग लाभ ले सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed