फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   no helmet no fuel policy flouted Petrol sold at petrol pumps by giving helmets in varanasi

नो हेलमेट नो फ्यूल की उड़ रही धज्जियां: पेट्रोल पंप पर बैनर के साथ रख दिए हेलमेट, आइए पहनकर लीजिए तेल

Mon, 03 Feb 2025 04:51 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 03 Feb 2025 04:51 PM IST
सार

वाराणसी में नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अभियान के बैनर के साथ हेलमेट रख दिया गया है। हेलमेट पहनकर तेल लेकर लोग रवाना हो जा रहे हैं। 

विज्ञापन
no helmet no fuel policy flouted Petrol sold at petrol pumps by giving helmets in varanasi
बिना हेलमेट पेट्रोल लेते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केस एक

विज्ञापन

कचहरी के पास वरुणा पुल किनारे पेट्रोल पंप पर नो हेलमेट नो फ्यूल का बैनर तो लगा है साथ ही एक हेलमेट भी रखा हुआ है, जिनके पास हेलमेट नहीं है, वह हेलमेट लगाकर पंप से ईंधन लेते हैं और फिर वहीं हेलमेट रखकर निकल जा रहे हैं। पंप कर्मियों से इस बारे में पूछा गया तो बताया कि हेलमेट मालिक ने रखवाया है।

केस दो
नरिया से सुंदरपुर नेवादा सड़क के दोनों छोर पर स्थित तीन पेट्रोल पंपों पर आसानी से बिना हेलमेट के तेल दोपहिया वाहन सवार ले रहे हैं। दोपहर में एक वाइक सवार ने मजाकिया लहजे में कैलाशपुरी मोड़ स्थित पंप के कर्मियों से पूछा कि का हो, तू लोग नियम फॉलो ना करत हउआ... तभी एक पंप कर्मी ने कहा कि का करी, जेकरे पास ना हौव, उनसे मार करीं... अइसही तेल दियाई।
विज्ञापन


ये दो केस महज एक बानगी भर है। नो हेलमेट नो फ्यूल का नियम 26 जनवरी से लागू है लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। रविवार को अमर उजाला पड़ताल में ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन सवारों को पेट्रोल दिया गया। कहीं कोई रोक टोक पंप कर्मियों की ओर से नहीं की गई। तेल कंपनियों और परिवहन विभाग की चुप्पी से नियम-कायदे सब धुआं-धुआं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देहात तक के पंप डीलरों के अनुसार कुछ दिन तक सख्ती की गई लेकिन लोगों ने इसका विरोध किया। बिना हेलमेट के पंप पर पहुंच जाते हैं और जबरन तेल लेने का दबाव बनाते हैं। नोकझोंक से बचने के लिए पंप कर्मी भी तेल दे देते हैं। फिर भी अधिकतर पंपों पर इसका सख्ती से पालन कराया जा रहा है। 

कार्रवाई शून्य 

नियम को लागू हुए आठ दिन हो गए लेकिन एक भी पंप पर बिना हेलमेट तेल नहीं देने की कवायद नहीं शुरू हुई। परिवहन की अनदेखी से वाराणसी में नियम का पालन नहीं हो रहा है।

क्या कहते हैं अधिकारी
सभी पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि नियम का पालन कराएं। जिन पंपों पर नियम का पालन नहीं हो रहा है तो उनके सीसी कैमरे भी खंगाले जाएंगे। दोपहिया वाहन सवारों से भी अपील है कि जान की सुरक्षा करने वाले हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं। अन्यथा वाहनों का चालान किया जाएगा। -श्याम लाल, एआरटीओ प्रवर्तन

जनपद के 150 पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट नो फ्यूल के वैनर, पोस्टर, होर्डिंग भी लगाए गए हैं। पंपों पर नियम का पालन कराया जा रहा है। कुछ जगहों पर दोपहिया वाहन सवार विवाद कर ले रहे हैं। विवाद से बचा जा रहा है। -मनीषा जैन, प्रवक्ता, वाराणसी पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed