फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   no fire safety arrangements at railway stations in Varanasi

यहां आग लगी तो बूझेगी नहीं: खतरे को दावत दे रहे वाराणसी के रेलवे स्टेशन, अग्निशमन यंत्र भी हैं ध्वस्त

Tue, 03 Dec 2024 10:36 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 03 Dec 2024 10:36 AM IST
सार

वाराणसी जिले में रेलवे स्टेशनों पर आग से बचाव के इंतजाम नाकाफी हैं। स्टेशनों के पार्सल घर, सर्कुलेटिंग एरिया के वाहन पार्किंग में आग से बचाव के इंतजाम नहीं हैं। 

विज्ञापन
no fire safety arrangements at railway stations in Varanasi
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंट रेलवे स्टेशन के पार्सल घर में भी आग से बचाव को लेकर कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। वहीं, प्राइवेट पार्किंग में भी कहीं भी आग से बचाव के इंतजाम नहीं देखे गए। यदि आग लग जाए तो फिर काबू करना बड़ा मुश्किल होगा, जैसा कि शुक्रवार की रात कर्मियों के वाहन पार्किंग में हुआ। पार्सल पैकेट प्लेटफार्मों और परिसर में जगह-जगह फैले रहते हैं।

विज्ञापन


बनारस स्टेशन के वाहन पार्किंग में नहीं है अग्निशमन यंत्र
बनारस स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार से प्रवेश करते ही खुले आसमान के नीचे दो पहिया, तीन पहिया व चार पहिया वाहन पार्किंग है, लेकिन इन वाहन पार्किग में आग बुझाने के किसी भी प्रकार के उपकरण नहीं हैं। रविवार को बनारस स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या एक पर खुले में पार्सल के पैकेट बेतरतीब रखे हुए थे। आरक्षण केंद्र परिसर में दो पहिया वाहन स्टैंड है, लेकिन यहां भी आग बचाव संबंधित उपकरण नहीं हैं।

विज्ञापन

सिटी स्टेशन पर नहीं हैं बचाव के इंतजाम

no fire safety arrangements at railway stations in Varanasi
वाराणसी सिटी स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी सिटी स्टेशन पर भी पार्सल और वाहन पार्किंग स्टैंड में कोई आग से बचाव के इंतजाम नहीं हैं। न ही अग्निशमन यंत्र और न ही कहीं हाईड्रेंट आदि की व्यवस्था दिखी। सर्कुलेटिंग एरिया के वाहन पार्किंग में कहीं पानी की पाइप की व्यवस्था नहीं है। पार्सल भी ऐसे बिखरे पड़े हैं कि आग के समय तुरंत जद में आ जाएंगे।

काशी स्टेशन पर भी नहीं है ठोस व्यवस्था
काशी स्टेशन पर भी आग से बचाव को लेकर ठोस इंतजाम नहीं हैं। वाहन पार्किंग समेत अन्य जगहों पर ऐसी व्यवस्था नहीं दिखी। वाहन पार्किंग और अन्य विभागों में अग्निशमन यंत्र भी नदारद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed