फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   no entry without ticket in mangla arti

मंगला आरती के लिए केवल टिकट वालों को दिया गया प्रवेश

Mon, 17 Jul 2017 07:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 17 Jul 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
no entry without ticket in mangla arti
- फोटो : amarujala
श्रावण मास के दूसरे सोमवार को प्रशासन की सख्ती का असर कासी विश्वनाथ मंदिर में देखने को मिला। मंगला आरती में केवल टिकट वालों को ही प्रवेश दिया गया। मंगला आरती के लिए 246 लोगों ने टिकट खरीदा था। इसमें से 245 लोगों ने आरती में भाग लिया। मंगला आरती के दौरान टिकटार्थियों के अलावा कोई भी व्यक्ति काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश नहीं कर सका। 
विज्ञापन


श्रावण मास के प्रथम सोमवार को मंगला आरती के दौरान टिकटार्थियों के अलावा कुछ अन्य लोगों के प्रवेश होने के कारण टिकटार्थियों को समस्या का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


इसका संज्ञान लेते हुए कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र को मंदिर प्रशासन एवं पुलिस के वीडियो फुटेज के माध्यम से जांच कर रिपोर्ट तलब की थी। कमिश्नर सोमवार को मंगला आरती के दौरान दो अतिरिक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की तैनात के लिए डीएम और एसएसपी को निर्देशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढुंढीराज प्रवेश द्वार से मंगला आरती के लिए मात्र एक रास्ते से ही लोगों को प्रवेश दिया गया था। मंगला आरती के दौरान मेयर राम गोपाल मोहले, बीएचयू के कुलपति डॉ. गिरीश चंद त्रिपाठी तथा जिलाधिकारी की पत्नी सुधा मिश्रा ने टिकट लेकर आम लोगों की तरह कतार में लगकर मंदिर में प्रवेश किया।

प्रवेश द्वार के पास प्रवेश से दस मिनट पूर्व एवं आरती के बाद निकलते समय का विशेष वीडियो फोटोग्राफी कराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed