फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   No Entry entered dumper killed the newspaper distributor

नो इंट्री में घुसे डंपर ने समाचार पत्र वितरक की जान ली

Mon, 28 Sep 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 28 Sep 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
No Entry entered dumper killed the newspaper distributor
नो इंट्री में घुस आए तेज रफ्तार डंपर ने रविवार की दोपहर कैंट-मोहनसराय मार्ग पर चांदपुर स्थित बाटा मोड़ के समीप समाचार पत्र वितरक अशोक कुमार दीक्षित (30) की जान ले ली। अशोक साइकल से भुल्लनपुर स्थित अपनी बहन के घर जा रहे थे। डंपर की टक्कर से अशोक के सिर पर गहरी चोट आई और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची मंडुवाडीह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। डंपर का नंबर पुलिस के हाथ लग गया है। उसके आधार पर डंपर चालक और मालिक की खोजबीन की जा रही है। हालांकि नो इंट्री के दौरान डंपर कैसे आया, इसे लेकर पुलिस खामोश है।
विज्ञापन


चोलापुर थाना क्षेत्र के बड़वापुर निवासी समाचार पत्र वितरक अशोक कुमार दीक्षित रविवार की दोपहर साइकल से अपनी बहन के घर भुल्लनपुर जा रहे थे। दोपहर एक बजे के लगभग वह चांदपुर स्थित बाटा मोड़ के समीप पहुंचे थे, तभी रोडवेज बस को ओवरटेक कर रहा तेज रफ्तार डंपर उन्हें टक्कर मारते हुए निकल गया। चोट अशोक के सिर पर लगी और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों की सूचना पर मंडुवाडीह पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद कुछ लोगों का कहना था कि अशोक को टक्कर रोडवेज बस से लगी थी लेकिन पुलिस की छानबीन में डंपर से टक्कर लगने की बात सामने आई। एसओ मंडुवाडीह फरीद अहमद ने बताया कि डंपर का नंबर मिल गया है, जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताते चलें कि अशोक के पिता बाल मुकुंद दीक्षित प्राथमिक विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। अशोक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। अभी उनका विवाह नहीं हुआ था, समाचार पत्र बांटने के साथ ही वे अपने क्षेत्र के बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed